- पूरे प्रोजेक्ट पर आई करीब 60 करोड़ रुपए की लागत

- इस रूट पर करीब 50 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा

- ट्रायल पास होने रूट पर चलाई जाएंगी दो ट्रेनें

- आज यानी गुरुवार को 2 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचेंगे सभी अधिकारी

Meerut : मेरठ-गाजियाबाद रूट पर चलने वाली ईएमयू का ट्रायल आज यानी गुरुवार को होने जा रहा है। अगर इस रूट पर ट्रायल पास हो गया तो ट्रेन चलाने की सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। इससे हजारों डेली पैसेंजर्स को फायदा होने की उम्मीद है। ट्रायल रन देखने के लिए दो बजे सीआरएस (कमिश्नर रेलवे सेफ्टी) सिटी स्टेशन पर पहुंच जाएंगे, जिसके बाद ट्रेन चलाने की तारीख तय की जाएगी।

मेरठ में तैयारी पूरी

मेरठ सिटी स्टेशन के अधिकारियों की मानें तो ट्रायल के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कैंट स्टेशन से गाजियाबाद जंक्शन तक ट्रायल रन किया जाएगा। जिसमें डीआरएम से लेकर सीआरएस तक सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। दोनों स्टेशनों को चमकाने के साथ सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है।

50 हजार को होगा फायदा

मेरठ रेलवे के आंकड़ों की मानें तो मेरठ से गाजियाबाद जाने वालों यात्रियों की संख्या करीब 50 हजार है। ईएमयू चल जाने के बाद इन पैंसेजर्स को काफी फायदा होने की उम्मीद है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक लाइन होने के बाद कई हॉल्ट पर बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।

करीब 60 करोड़ आई है लागत

मेरठ से गाजियाबाद रूट के इलेक्ट्रीफिकेशन का काम वर्ष 2012 में शुरू हुआ था। यहां लाइन तो एक साल के अंदर ही डाल दी गई थी, लेकिन स्टेशनों पर लाइन जोड़ने के काम में काफी समय लग गया। इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 60 करोड़ रुपए का बजट खर्च हुआ है। पहले इस लाइन को मेरठ सिटी स्टेशन तक डाला जाना था। बाद में इसे मेरठ कैंट स्टेशन तक बढ़ा दिया गया।

सभी काम पूरे हो चुके हैं। ट्रायल की पूरी तैयारियां हो चुके हैं। दो बजे तक सीआरएस मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगे। उसके बाद कैंट स्टेशन जाएंगे। जहां से ट्रायल होगा।

- आरपी त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक, सिटी स्टेशन

Posted By: Inextlive