- सागौन के 10 बोटे बरामद, एक हिरासत में

- कैंपियरगंज एरिया के मोहनाग बीट में काट रहे थे पेड़

GORAKHPUR: कैंपियरगंज एरिया के मोहनाग जंगल में ट्यूज्डे नाइट पेड़ काट रहे तस्करों से फॉरेस्ट कर्मचारियों की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग करके तस्करों ने भागने की कोशिश की। लेकिन घेराबंदी करके पहुंचे वन कर्मचारियों ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जंगल से कटी हुई क्0 बोटा सागौन की लकड़ी भी बरामद हुई।

डिप्टी रेंजर को मिली थी कटान की सूचना

कैंपियरगंज के डिप्टी रेंजर को किसी ने बताया कि जंगल में पिकअप की गई है। उन्होंने फॉरेस्ट अब्बास अली, फारेस्ट गार्ड भुआल मौर्या सहित कई वनकर्मचारियों की टीम बनाई। डिप्टी रेंजर खुद अलगटपुर बंधे की तरफ चले गए। अन्य कर्मचारी जंगल में घुस गए। पकड़े जाने के डर से लकड़ी काट रहे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उनसे बचने के लिए वनकर्मचारियों ने फायर झोंका। लक्ष्मीपुर के पास तस्कर व्हीकल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने व्हीकल पर लदी क्0 बोटा लकड़ी के साथ राजपुर के एक युवक को पकड़ लिया।

एक सपा नेता कराता है जंगल में चोरी

पुलिस का कहना है कि एक सपा नेता के इशारे पर जंगल में पेड़ों की कटान हो रही है। कुछ महीने पहले सपा नेता कीमती पेड़ों के बोटों को गोरखपुर भेजा। लेकिन इसकी सूचना क्राइम ब्रांच को लग गई। क्राइम ब्रांच में तैनात रहे सीओ लक्ष्मण राय ने चिलुआताल के महेसरा में व्हीकल को रोककर लकड़ी बरामद की। इस दौरान सपा नेता ने काफी पैरवी की। पुलिस उस पर मेहरबान हो गई। पुलिस ने लावारिस हाल में लकड़ी का चालान कर दिया।

जंगल में पेड़ों की अवैध कटान करने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

मताउल्लाह, डिप्टी रेंजर कैंपियरगंज

Posted By: Inextlive