- दिव्यांगों को भी वेंडिंग शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट

- पटरी दुकानदारों को दो गुणा दो का स्थान देने का ले आउट प्लान बनेगा

LUCKNOW आखिरकार पटरी दुकानदारों के सामने नगर निगम बैकफुट पर आ गया। वजह यह है कि पटरी दुकानदारों की मांग के आधार पर नगर निगम को वेंडिंग शुल्क में समय का प्रतिबंध समाप्त करना पड़ा है। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया है कि सीनियर सिटीजन या दिव्यांग प्रमाण पत्र देते हैं तो उन्हें वेंडिंग शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा जगह-जगह मोबाइल वैन से फूड बेचने वालों को शुल्क से मुक्त किया गया है।

बैठक में हुए निर्णय

पथ विक्रेता, आजीविका का संरक्षण और पथ विक्रय का विनियमन अधिनियम 2014 के अंतर्गत फेरी नीति लागू की जानी है। इसे लेकर हाल में ही अपर नगर आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में वेंडिंग जोन को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में पटरी दुकानदारों ने कई मांगें रखी थीं। जानकारी के अनुसार, पटरी दुकानदारों की मांग के आधार पर निगम की ओर से कई राहत दी गई हैं। जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वेंडिंग जोन से होने वाली आय का कुछ हिस्सा वेंडिंग जोन के विकास में खर्च किया जाएगा।

बनेंगे पहचान पत्र

निगम की ओर से पथ विक्रेता सदस्यों के पहचान पत्र भी बनवाए जाएंगे। वेंडिंग जोन में सभी ठेले की कोडिंग एक ही रंग में होगी। नगर आयुक्त के अनुसार इस नीति का क्रियांवयन अमीनाबाद बाजार से होगा। दोनों ओर वेंडिंग जोन का बोर्ड लगाया जाएगा। पटरी दुकानदारों को दो गुणा दो का स्थान देने के लिए ले आउट प्लान तैयार होगा। वहीं लाइसेंस जारी होने के बाद संबंधित पटरी दुकानदार के नाम की पट्टिका उस जगह लगाई जाएगी। दूसरे चरण में रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने वाले पंजीकृत वेंडर्स को स्थान आवंटन के साथ सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग दिया जाएगा।

बाक्स

किस जोन में कितने वेंडर्स

जोन वेंडिंग जोन वेंडर्स

1 43 1957

2 30 246

3 37 2406

4 26 185

5 26 646

6 11 1006

7 14 406

8 22 339

बाक्स

वेंडिंग शुल्क एक नजर में

1-स्थिर फेरी (दो गुणा दो मीटर)-7200 रु। वार्षिक

(अधिकतम आठ घंटे)-9 हजार रु। वार्षिक

2-आउटर क्षेत्र हेतु स्थिर फेरी (दो गुणा दो मीटर)-शुल्क निरस्त

3-चल फेरी (ठेला)-3600 रु। वार्षिक

(अधिकतम आठ घंटे हेतु)-3200 रु। वार्षिक

4-साप्ताहिक बाजार हेतु (दो गुणा दो मीटर)-25 रु। प्रतिदिन

5-टोकरी, झऊवा, साइकिल फेरी-निरस्त (कोई शुल्क नहीं)

6-फूड व्यंजन (मोबाइल वैन)-निरस्त (कोई शुल्क नहीं)

Posted By: Inextlive