करोड़ों के बकाए पर मनोरंजन कर विभाग ने सील किया डेन का कंट्रोल रूम

कई घरों में केबल टीवी का प्रसारण हुआ ठप

PRAYAGRAJ: साढ़े चार करोड़ रुपए के बकाए के चलते मनोरंजन कर विभाग ने प्रशासन के साथ मिलकर सिविल लाइंस स्थित डेन केबिल नेटवर्क का कंट्रोल रूम सील कर दिया। जिसके चलते 25 हजार घरों के टेलीविजन बंद हो गए। केबल कनेक्शन नही होने से लोग अपने पसंदीदा कायक््रम नही देख सके। अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर लोगों में हड़कंप मचा रहा।

जारी की गई थी आरसी

जानकारी के मुताबिक 2017 से डेन के ऊपर करोड़ो का बकाया था। इसको लेकर मनोरंजन कर विभाग ने नोटिस और पत्र वगैरह जारी किए थे। अधिकारिेयों का कहना है कि पूर्व में इस नेटवर्क के चालीस हजार कनेक्शन थे जो अब कम हो गए है। वर्तमान में लगभग 25 हजार कनेक्शन चलाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इसी क्रम में बुधवार को कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस थ्सि्थत डेन का कंट्रोल रूम सील कर दिया गया। इस मौके पर प्रशासन और मनोरंजन कर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

घरों में मचा हड़कंप

दोपहर में अचानक टीवी सेट बंद हो जाने से घरों में हड़कंप मचा रहा। लोग समझ ही नही पाए कि क्या हो गया। बहुत से लोगों को लगा कि थोड़ी देर में प्रसारण शुरू हो जाएगा लेकिन यह भी गलत निकला। इस बीच कंट्रोल रूम के टेलीफोन घनघनाते रहे लेकिन उनको सही जवाब नही मिला। बताया जाता है कि जल्द ही बकाए को लेकर अन्य नेटवर्को पर भी कार्रवाई हो सकती है।

प्रशासन की ओर से आरसी जारी थी। दोपहर में अधिकायिों के साथ हम लोग ने कार्रवाई कर कंट्रोल रूम को सीज कर दिया। बकाए को लेकर 2017 से मांग की जा रही थी।

अरविंद कुमार,

उपायुक्त मनोरंजन कर विभाग प्रयागराज

Posted By: Inextlive