- लोगों से की अपील, पर्यावरण को लेकर रहें जागरूक

- पर्यावरण की बात न करने पर नेताओं पर कसे तंज

Meerut। हवा, पानी और पर्यावरण राजनैतिक मुद्दा कब बनेगा। क्या नेताओं को पता है कि देश में हवा, पानी और मिट्टी के क्या हालात हैं। क्या यह राजनैतिक मुद्दा नहीं बनना चाहिए। चुनाव की प्रक्रिया में यह भी एक हिस्सा होना चाहिए। यह बात जागरूक नागरिक एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण एवं जल सरंक्षण पर आयोजित सेमिनार में पर्यावरण विद डॉ। अनिल जोशी ने कहीं।

पर्यावरण का पर्याय

रोडवेज स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित सेमिनार में बोलते हुए डॉ। अनिल जोशी ने कहा कि गांव पर्यावरण के पर्याय है। गांवों का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। क्योंकि गांव से ही हमें आज हवा, पानी और मिट्टी मिल रही है। शहर में केवल कंक्रीट के जंगल बन गए हैं।

नेताओं को समझना होगा

पर्यावरण विद डॉ। अनिल जोशी ने कहा कि चुनाव में अपने मैनीफेस्टो में राजनैतिक दल फ्री चीजें देकर समाज को नकारा बनाना चाहते हैं। नेताओं को आईना दिखाने की जरूरत है। पांच साल में एक बार मौका आता है। कब तक ये संस्थाएं अपना जीवन खपाती रहेंगी।

नहीं बनी कोई रिपोर्ट

गांव का क्या हाल है। देश में पानी का क्या हाल है। हवा कितनी शुद्ध है। गांव से इंसान क्या-क्या लेगा। यदि गांव ही नहीं बचेंगे तो हम भी नहीं बचेंगे। गांव होंगे तो ही हम होंगे। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं। इन सत्तर सालों में एक भी रिपोर्ट ऐसी नहीं बनी है कि गांव का क्या हाल है।

पानी का दुरूपयोग

आने वाले विश्वयुद्ध पानी पर ही होगा। क्योंकि देश में पानी का दुरूपयोग बहुत बड़ गया है। सरकार को पानी की दुरूपयोग को क्राइम घोषित कर देना चाहिए। इस समय जो पानी की हालात है। उसको देखते हुए लगता है कि जो पानी का दुरुपयोग कर रहे वह क्राइम कर रहे हैं।

प्रधानाचार्यो किए सम्मानित

इसमें एसडी सदर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ। आमपाल, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार, डीएन कॉलेज, केके इंटर कॉलेज तथा एनसीसी के मेजर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्रो। सुरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि आरजी पीजी कॉलेज से वनस्पति विज्ञान की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ। मीनू गुप्ता, जागरूक नागरिक एसोसिएशन के महासचिव गिरीश कुमार शुक्ला, सुरेंद्र प्रताप, राजेश भारती, ऋतु भारती, आरके अरोड़ा, प्रभात राय, सुरेश छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive