- यहां तो किन्नरों ने मचा रखा है आतंक, काट लेते हैं गुप्तांग

- कुछ दिन पूर्व लिसाड़ी गेट में भी किन्नरों ने दो लोगों का काट लिया था गुप्तांग

- नाच गाने के अलावा गलत कामों में अब पड़ गए हैं किन्नर

Meerut: अपना कुनबा बढ़ाने के लिए किन्नर गुप्तांग काटने का काम कर रहे हैं। आए दिन किन्नर एक के बाद एक अपने साथ काम करने वालों का गुप्तांग काट रहे हैं, यह काफी निराशाजनक है। दिन में शुभ कामों की बधाई देकर इनाम के तौर पर पैसे लेने वाले किन्नर अब घिनौनी करतूतों को भी अंजाम दे रहे हैं। सवाल है क्या कुनबा बढ़ाने के लिए यह काम सही है? नहीं तो इस घिनौने अपराध पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है। क्यों समाज के बुद्धिजीवी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

कौन होता है शिकार

किन्नरों के साथ ढोलक बजाने वाले या फिर नाचने गाने वाले साथ में चलते हैं। इतना ही नहीं किन्नरों ने अपने साथ रिक्शा चालक भी रखे हुए हैं, जो उनको शुभ कार्यो की बधाई दिलाने के लिए ले जाते हैं। ऐसे में भोजन बनाने वाले या फिर नाचने और ढोलक बनाने वाले सबसे ज्यादा किन्नरों के शिकार हो रहे हैं। विश्वास में लेने के बाद किन्नर नशीला पदार्थ सुंघाकर या फिर खिलाकर गुप्तांग काट रहे हैं। रिक्शा चालकों के साथ भी घिनौनी करतूत किन्नर कर चुके हैं। किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आज आवश्यकता है। इस घिनौने अपराध के खिलाफ समाज के लोगों को आकर इस पर रोक लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।

बहुत निराशा जनक बात है कि किन्नर गुप्तांग काटने का काम कर रहे हैं। ऐसे किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के कारनामें किन्नर न कर सके।

विनय विरालिया, कंकरखेड़ा

किन्नरों का काम शुभ कामों के लिए बधाई देकर अपना इनाम लेना है। अपना कुनबा बढ़ाने के लिए यदि इस तरह गुप्तांग काटे जा रहे हैं। यह गलत है। यह ढोलक बजाने वाले या नाचने वालों के साथ विश्वास में बहुत बड़ा धोखा है।

भूषण वाधवा, लालकुर्ती

किन्नरों की यह करतूत बर्दास्त नहीं होनी चाहिए, पुलिस को कानूनी शिकंजा कसना चाहिए। गुप्तांग काटने का जो सिलसिला चल रहा है, यह काफी निराशा जनक बात है।

अंकित ढाका, मेरठ कॉलेज

जो लोग गुप्तांग काट रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे किन्नरों के खिलाफ अन्य किन्नरों को भी सबक सिखाना चाहिए, ताकि इस तरह की हरकत बार-बार न दोहराई जा सके।

वसीम राहुल, यूथ

Posted By: Inextlive