लड़की कोचिंग कर अपने घर गर्दनीबाग स्थित बजरंग कॉलोनी जा रही थी

PATNA: गर्दनीबाग थाना एरिया स्थित मंगलवार की शाम बजरंग कालोनी में एक युवक ने लड़की का दुपट्टा छीनने का दुस्साहस किया। लड़की कोचिंग कर अपने घर बजरंग कॉलोनी जा रही थी। जब वह अपने घर पहुंची, तो पहले से उसका इंतजार कर रहे लड़के ने उसके घर के बाहर ही दुपट्टा छीनने का प्रयास किया।

क्या है मामला

सूत्रों के अनुसार रीता(बदला नाम) बजरंग कॉलोनी की रहने वाली है, जो मुजफ्फरपुर से पॉलिटेक्निक कर चुकी है। वहीं विनोद कुमार नाम का युवक जो कि गया का रहने वाला है और वो भी चंड़ी से पॉलिटेक्निक कर चुका है। दोनो की शादी तय हुई थी। पर, जब लड़की के घरवालों को ये पता चला कि लड़का का करैक्टर ठीक नहीं है, तो उन्होंने शादी करने से साफ मना कर दिया। इस बात को लेकर विनोद लड़की का पीछा करने लगा। वो हमेशा रास्ते में रोककर रीता को परेशान करता। राह चलते उसके साथ बदतमिजी करता और उसपर कमेंट करने लगता। विनोद पहले भी रीता को रोककर उसका दुपट्टा छीनने का प्रयास कर चुका है, जिसकी कंप्लेन थाने में पहले से ही दर्ज है और उससे बॉड भी लिखवाया जा चुका है।

गिरफ्तार हुआ मनचला

विनोद ने जब लड़की के साथ बदतमीजी करनी शुरू की, तो आस-पास के लोग और घरवाले निकल कर बाहर आए और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने में लगी है। बता दें कि लड़के को इसके पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है और उससे थाने में बांड भी लिखवाया गया है।

देवर ने की भाभी से छेड़खानी

उधर, गर्दनीबाग थाना एरिया स्थित मंगलवार को पत्थर गली में एक छेड़खानी का मामला सामने आया है। पत्थर गली में रहने वाले शैलेंन्द्र कुमार ने घर में अपने भाभी को अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। हालांकि महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर शैलेन्द्र को गिरफ्तार कर ली है।

Posted By: Inextlive