-घूमने आई फैमिली के साथ तीन लड़कों ने किया मिसविहेब, जू में काफी दिनों से मिल रही ऐसी कंप्लेन

-फॉरेस्टर ललितेश झा ने सचिवालय थाने में दर्ज करवाई थी एफआईआर

PATNA: पटना जू में लोगों के साथ लूटपाट और लड़कियों के साथ छेड़खानी की कंप्लेन मिलने लगी है। जू फॉरेस्टर ललितेश झा ने थाने को लिखित जानकारी दी थी। शराब पीकर लड़के गोल्फ क्लब की ओर से दीवार फांदकर अंदर आते हैं और लोगों के साथ लूटपाट तो करते ही है लड़कियों को भी परेशान करते हैं। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। एक फैमिली की तीन लड़कियां जू घूमने पहुंची थी। जू में मौजूद तीन लड़कों ने इनसे रुपए छीनने के साथ छेड़खानी की। इसकी सूचना थाने को मिली और मौके से ही दो लड़के पकड़ लिए गए, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गये लड़के चंदन और कन्हैया वेटनरी कॉलेज गेट के पास रहता है। घटना करीब साढे़ पांच बजे शाम की है। थानाध्यक्ष सचिवालय ने बताया कि कई बार कंप्लेन मिली थी, मगर गिरोह पकड़ा नहीं जा रहा था। गुरुवार को सूचना मिलते ही इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुछ लोग जल्द पकड़े जाएंगे।

Posted By: Inextlive