RANCHI: खुद शोहदों को पकड़ो। उनकी फोटो खींचो और पहचान बताओ। यह नसीहत सुखदेवनगर थाना में पोस्टेड अधिकारियों ने किशोरगंज रोड नंबर म् शिवशक्ति नगर मुहल्ले की महिलाओं को सोमवार को दी। नशे की हालत में लगातार अड्डेबाजी, छेड़खानी व विरोध करने पर मारपीट से आजिज आकर मोहल्ले की महिलाएं थाने में सुरक्षा की गुहार लगाने गई थीं। जब फरियादी महिलाओं ने कहा कि मनचले बाल्मिकी नगर एरिया से आते हैं और युवतियों का दुपट्टा छीन कर भाग लाते हैं, तो पुलिस ने स्पष्ट कहा कि हर कोई को सुरक्षा देना हमारे वश की बात नहीं है। पुलिस के इस रवैये से मुहल्ले की महिलाओं में आक्रोश है।

अब लफंगों को सबक सिखाएंगी महिलाएं

किशोरगंज रोड नंबर छह के शिवशक्ति नगर मुहल्ले में दो दिनों से लगातार महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ के विरोध में तीसरे दिन विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिला समितियों की सामूहिक बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि अब मुहल्ले की महिलाएं एकजुट होकर मनचलों को सबक सिखाएंगी। बैठक में मुख्य रूप से समाज सेवी पूनम आनंद, काली पूजा समिति किशोरगंज के अध्यक्ष प्रेम वर्मा, वार्ड फ्0 के पार्षद ओम प्रकाश, झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह, बीजेपी महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी मंजू लता, फरहान खान, सेवा भारती की महानगर संयोजक प्रियंका देवी समेत भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। मौके पर मुहल्ले की रंभा रानी साह, बबिता पाण्डेय, मधुरिमा जैन, सोनी सिन्हा, शालिनी, अनिता देवी, ममता देवी, छाया वर्मा, प्रतिमा देवी, शान्ति देवी, मीरा देवी समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

दो संदिग्ध हिरासत में

सोमवार की देर शाम आठ बजे के करीब सुखदेवनगर टाइगर मोबाइल के जवान रंजीत सिंह और धर्मेद मांझी ने छेड़खानी के दो संदिग्धों को पकड़ा है। उनमें से एक का नाम डंपू है। पुलिस ने आशंका जताई है कि छेड़खानी में शामिल ग्रुप का सदस्य हो सकता है। पुलिस उनलोगों को पकड़ कर थाने ले गई है। देर रात उनलोगों से पूछताछ की जा रही थी।

सीएम को पत्र, सुरक्षा की गुहार

बैठक में सभी सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मुहल्ले में सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं -लड़कियों की सुरक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर उन मनचलों को सबक सिखाने के लिए प्रतिज्ञा की है। साथ ही साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम एक पत्र भी लिखा है। इसमें लिखा गया है कि मुहल्ले में लड़कों द्वारा सुबह से लेकर रात तक नशापान एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी करना आम बात हो गई है। महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। नौ माह पूर्व भी सुखदेवनगर थाने में इन लफंगों के खिलाफ शिकायत की गई थी। पर, पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। फलस्वरूप ख्भ् मार्च, ख्0क्7 को फिर से सुखदेवनगर थाना में कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया था। विरोध करने पर एक महिला को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया था। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मनचलों से सुरक्षा देने की मांग की है।

मुहल्ले में प्रेरणास्रोत बनीं रंभा रानी शाह फोटो है

मुहल्ले की महिलाओं की प्रेरणा स्त्रोत मारपीट में घायल रंभा रानी शाह बनीं। जब-जब मनचले छेड़छाड़ की घटना को मुहल्ले में अंजाम दे रहे थे। तब रंभा रानी शाह अकेले ही उनलोगों का मुकाबला करने निकल पड़ीं। वह उनके पीछे दौड़ती तो मनचले वहां से फरार हो जाते। रंभा रानी शाह अब अकेले नहीं, बल्कि उनके साथ मुहल्ले की कई औरतें शामिल हैं, जो मनचलों को सबक सिखाने का मन बना चुकी हैं।

Posted By: Inextlive