-मानगो थाना एरिया का है मामला

-एसएसपी से की शिकायत

JAMSHEDPUR@inetxt.co.in

JAMSHEDPUR: भाजपा महिला मंडल की एक नेत्री साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना ख्0 जून की है। ख्0 जून की तड़के तीन बजे वह मानगो स्थित अशोक टावर फेज क् से जागरण में भाग लेकर वापस लौट रही थीं। उन्होंने आरोप लगया कि इसी दौरान इसी फ्लैट (नंबर ख्0म्) के रहने वाले श्मायमल सिंह ने छेड़खानी का प्रयास किया। महिला और उसके पति शिकायत लेकर एसएसपी के पास गए थे। उनका आरोप है कि छेड़खानी की जानकारी मानगो थाना को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़ता के पति का कहना है कि छेड़खानी के बाद उनकी पत्नी काफी तनाव में हैं। वह बार-बार खुदकुशी की बात कह रही है। इस बाबत एसएसपी ने डीएसपी जसिंता केरकेट्टा को जांच के आदेश दिया है। शुक्रवार को डीएसपी जसिंता केरकेट्टा और महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने पीडि़ता का बयान उनके घर जाकर लिया।

क्या है आरोप?

पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि ख्0 जून को जब वह जागरण से लौट रही थीं तो फ्लैट अशोक विहार के छठे तल्ले के गलियारे में श्यामल सिंह ने उनके साथ बदतमीजी की कोशिश की। अपने हाथ से उनका मुंह को बंद कर दिया। इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद सुबह छह बजे मानगो थाना में शिकायत की गई।

Posted By: Inextlive