RANCHI: कॉलेज आती-जाती एक छात्रा को मुहल्ला का लड़का छेड़ रहा है। मना करने पर कहता है कि ले लूंगा जान। मामला सेंट जेवियर्स कॉलेज की छात्रा का है, जो रातू थाना क्षेत्र में रहती है। मनचले से पीछा छुड़ाने के लिए विक्टिम छात्रा अपने परिजनों के साथ शनिवार को महिला थाना पहुंची। यहां आरोपी युवक के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल, महिला थाना में आरोपी युवक को बुलाया गया है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई तक पहुंचा जा सके।

क्या है मामला

विक्टिम छात्रा ने बताया कि लड़का बचपन में उसी के स्कूल में पढ़ता था। इस बीच उसकी दोस्ती हो गई। लेकिन बात बहुत कम होती थी। इसी दौरान उसे लड़की का नंबर मिल गया और उसे तंग करने लगा। लड़की ने उसे मना भी किया, लेकिन लड़के ने छात्रा सहित उसकी मां को भी धमकी दे डाली कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो बहुत बड़े कांड को अंजाम दे डालेगा। उसने यह भी कहा कि वह या तो खुद जान दे देगा या छात्रा की जान ले लेगा। जब महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा से पूछताछ की तो पाया कि लड़के से उसकी पहले दोस्ती थी। वह एक दो बार कॉलेज भी आया था। छात्रा को कॉलेज छोड़ने भी आ चुका है।

Posted By: Inextlive