- मांझी ने कहा-243 सीटों पर चुनाव लड़ने की है तैयारी

- झंडा तैयार, 106 लोगों की बनायी गई है सूची

PATNA: बिहार की राजनीति में एक्स सीएम जीतन राम मांझी नई पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव में दमदार फैक्टर के रूप में दिखेंगे। नई पार्टी बनाने की प्रक्रिया तेज करने की बात कह उन्होंने यह स्पष्ट भी कर दिया। बीजेपी में जाने की चर्चा को भी मांझी ने खारिज कर दिया। एक्स सीएम जीतन राम मांझी ने एक अणे मार्ग में पहले अपने समर्थकों को संबोधित किया, फिर पत्रकारों से बात की।

पूंजीपतियों का सराहा भी

मांझी ने समर्थकों से कहा कि मा‌र्क्स का कहना था कि 9भ् गरीबों के लिए पांच पूंजीपतियों का सहारा लेना पड़े तो लो। शकुनी चौधरी ने समर्थकों से कहा कि मैंने क्9म्ख्, क्9म्भ् और क्97क् का युद्ध लड़ा है। युद्ध जब छिड़ जाता है, तो सारे निर्देश फेल हो जाते हैं सभी को अपने-अपने विवेक से लड़ना पड़ता है। युद्ध शुरू हो चुका है। लालू-नीतीश सबसे लड़ाई लड़ता रहा हूं मैं। खगडि़या में लालू भागे तो मुंगेर में नीतीश भागे। उन्होंने कहा कि विरोधियों को पटना में भी परास्त करेंगे।

पार्टी का नाम 'हम' ही होगा

जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम नाम से ही नई पार्टी बनाएंगे। इसी नाम से वे दिल्ली में पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। जब तक पार्टी बनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, ये हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ही काम करेगा।

दोनों तरफ हरा, बीच में सफेद

मांझी ने कहा कि पार्टी के लिए झंडा तैयार हो गया है। पार्टी के झंडे में सबसे ऊपर हरा रंग होगा, उसके नीचे सफेद रंग होगा और सबसे नीचे भी हरा रंग होगा। सफेद रंग की बीच वाली पट्टी पर हम का निशान होगा।

शकुनी प्रांतीय अध्यक्ष बनाए गए

एक्स मिनिस्टर शकुनी चौधरी को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया। मांझी ने कहा कि क्0म् लोगों की सूची बनायी गई है। इसमें सभी जिलों के लोग होंगे। मांझी ने कहा कि विधान सभा कमेटी बनाई जाएगी। ये कमेटी विधान सभा चुनाव के लिए नामों की अनुशंसा करेगी। तीन नाम मांगे जाएंगे और उसमें हर तरह से दमदार नाम चुनाव के मैदान में होगा। पार्टी ख्ब्फ् सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पप्पू यादव आएं, तो स्वागत करेंगे

आरजेडी ने अपने एमपी पप्पू यादव को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पप्पू यादव की नजदीकियां जीतन राम मांझी से जगजाहिर है। वे लगातार मांझी से मिलते रहे हैं। पत्रकारों के सवाल के जवाब में मांझी ने कहा कि पप्पू यादव, हम की नीतियों को स्वीकार करते हैं और आते हैं तो हम इस पर विचार करेंगे। हम उनका स्वागत करेंगे। हम उनको लाने के लिए कोई पहल नहीं करेंगे।

नीतीश दुश्मन नंबर वन

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को ये नहीं कहना चाहिए उन्होंने जीतन मांझी को सीएम बनाया। ये शब्द सामंती व्यवस्था को बताता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दुश्मन नंबर वन हैं। नीतीश कुमार को समाजिक न्याय का सबसे बड़ा विरोधी भी कहा मांझी ने।

शिक्षा से खिलवाड़ नहीं

उन्होने कहा कि शिक्षा से किसी कीमत पर खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं और उनकी पढ़ाई लगातार बाधित हो रही है। पुल, संग्रहालय, कन्वेंशन हॉल का स्टीमेट क्0 गुणा बढ़ाकर दिया गया। स्टीमेट के उस पैसे को काटकर हम सोशल सेक्टर में लगाना चाहते थे, इसलिए पैसा नहीं देखना चाहिए गरीब बच्चों के एजुकेशन के मामले में। शिक्षकों को वेतनमान देना चाहिए। मांझी ने कहा कि होने वाले विधान परिषद् चुनाव पर भी नजर है। बछवाड़ा की एक महिला चुनाव लड़ना चाहती हैं। गया और मोतिहारी से भी लोग संपर्क में हैं। उन्हें हम समर्थन दे सकते हैं।

Posted By: Inextlive