RANCHI: झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो व उनकी पत्‍‌नी वीणा मंडल से म्.भ्0 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। इस बाबत लालचंद महतो ने लालपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब लालचंद महतो लालपुर पुलिस पर रुपए वापस दिलाने का दबाव बना रहे हैं। वहीं, लालपुर पुलिस आरोपी बिल्डर जितेंद्र सिंह की तलाश में है, लेकिन वह इन दिनों फरार है। पुलिस ने जितेंद्र सिंह के इटकी रोड के विजेता इंक्लेव स्थित आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन जितेंद्र सिंह नहीं मिला।

कर्ज के तौर पर लिए थे रुपए

बताया गया कि जितेंद्र सिंह की मुलाकात लालचंद महतो से एक समारोह में हुई थी। इसी दौरान वह लालचंद महतो का करीबी बन गया। इसी दौरान उसने कर्ज से उबरने के लिए लालचंद महतो से म्.भ्0 लाख रुपए ले लिए। लेकिन, जब रुपए लौटाने की बारी आई, तो उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया। हालांकि कुछ दिनों बाद जितेंद्र सिंह ने लालचंद महतो को एक चेक दिया, लेकिन वह बैंक में भुनाने के लिए गया तो बाउंस कर गया। इस बाबत कंप्लेन लालपुर पुलिस से की गई। लालपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी जितेंद्र सिंह फरार है।

वर्जन

जितेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई है। लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है।

-बीएन सिंह, केस के आईओ

मैंने तो सिर्फ उसकी मदद की थी। वह मेरे साथ धोखा करेगा। इसकी उम्मीद नहीं थी।

लालचंद महतो, पूर्व मंत्री, झारखंड

Posted By: Inextlive