- यूपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर जारी की गाइडलाइन

- 30 दिसंबर 2019 से 13 जनवरी 2020 तक होंगे बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम

GORAKHPUR: यूपी बोर्ड एग्जाम में इस बार नकल माफियाओं की एक नहीं चलने वाली है। इसके लिए बोर्ड ने पहले से ही सारी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही बोर्ड एग्जाम में होने वाले प्रैक्टिकल में भी बोर्ड ने मनमानी रोकने के लिए नए-नए नियम बनाए हैं। 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम में इस बार टीचर्स पर भी सख्ती होगी। एग्जाम लेने जा रहे एग्जामनर को स्कूल के गेट पर पहुंचकर पहले वीडियो क्लिप बनानी होगी। इसके तुरंत बाद ही इसे बोर्ड को भी भेजना होगा। बोर्ड की ओर से इस बार ये नया नियम बनाया गया है। यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 30 दिसंबर 2019 से 13 जनवरी 2020 तक चलेगा।

सीसीटीवी से प्रैक्टिकल की निगरानी

बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम के तहत स्कूलों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके तहत स्कूलों को वीडियो रिकॉर्डिग भी करवानी होगी। बोर्ड के निर्देशों के तहत स्कूलों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसलिए ये निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों में पहुंचने से पहले टीचर्स को स्कूल के गेट पर सेल्फी भी लेनी होगी। इस सेल्फी में स्कूल का नाम भी दिखाई देना चाहिए। बोर्ड का मानना है कि कई बार एग्जामनर सेंटर पर एग्जाम लेने ही नहीं पहुंचते हैं। उनके गए बगैर एग्जाम करा लिया जाता है। ऐसी कंप्लेन हमेशा मिलती थी। इस पर रोक लग सके इसलिए ये निर्देश बोर्ड की तरफ से जारी किए गए हैं।

15 से ओपन होगी वेबसाइट

बोर्ड की ओर से परिषद की वेबसाइट 15 दिसंबर से शुरु की जाएगी। इसके तहत स्कूलों को 10वीं की योग, खेल, नैतिक शिक्षा आदि के मा‌र्क्स अपलोड करने होंगे। हाई स्कूल व इंटर के प्रैक्टिकल्स में नैतिक योग, खेल व शारीरिक शिक्षा का इंटरनल एग्जाम करवाना होगा। सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

फैक्ट फिगर

माध्यमिक स्कूल - 400

कैंडिडेट देंगे बोर्ड एग्जाम - 1 लाख 47 हजार 4 सौ स्टूडेंट

हाई स्कूल में रजिस्टर्ड रेग्युलर स्टूडेंट - 78522

हाई स्कूल प्राइवेट स्टूडेंट - 262

इंटर में रेग्युलर स्टूडेंट - 67465

इंटर में प्राइवेट स्टूडेंट - 1161

वर्जन

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल्स में इस बार किसी की मनमानी नहीं चलेगी। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। कहीं भी कुछ भी गलत करने की कोशिश की गई तो इसकी जानकारी तत्काल हो जाएगी।

ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, डीआईओएस

Posted By: Inextlive