झारखंड चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित अधिकांश एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा का संकेत दिया। 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव के लिए परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।


रांची (पीटीआई)। एबीपी/ सीवोटर्स ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विपक्षी गठबंधन को 35 सीटें दी हैं। इसने सत्तारूढ़ भाजपा को 32, एजेएसयू पार्टी को पांच और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को छह और अन्य को छह सीटें दी हैं। भाजपा को 22 से 32 सीटों के बीच वहीं आजतक ने भाजपा को 22 से 32 सीटों के बीच और झामुमो के नेतृत्व में जो विपक्ष है उसे 38 और 50 सीटों के बीच चुनावों में जीत दिलाई है। इसने जेवीएम-पी के लिए दो से चार सीटों, AJSU पार्टी के लिए तीन से पांच और अन्य के लिए चार से सात सीटों की भविष्यवाणी की है।जेएमएम को 17 से 22 सीटों के बीच


झारखंड / बिहार हिंदी समाचार चैनल, न्यूज-इलेवन ने भाजपा को 30 से 35 सीटों के बीच दिया है। इसने जेएमएम को 17 से 22 सीटों के बीच, कांग्रेस को नौ और 12 के बीच, एजेएसयू पार्टी को आठ से 12 सीटों के बीच और जेवीएम-पी को चार से छह सीटों के बीच दिया है। वहीं अन्य को चैनल द्वारा आठ और 10 सीटों के बीच दिया गया है।वर्तमान विधानसभा में भाजपा में 43 सदस्य

वर्तमान विधानसभा में, भाजपा में 43 सदस्य, जेएमएम 19, कांग्रेस आठ, आजसू पार्टी तीन, जेवीएम (पी) दो, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन एक, एमसीसी एक और अन्य दो हैं। दो विधायकों गीता कोड़ा (निर्दलीय) और AJSU पार्टी के चंद्र प्रकाश चौधरी ने लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है। पांच चरण का चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुआ था।

Posted By: Shweta Mishra