श्रीलंका में एक और बम धमाका हुआ है। इस बार दो लोगों की मौत हुई है। तीन होटलों और तीन चर्चों पर बम धमाका हुआ है। इस घटना में 160 लोगों की मौत हो गई है और करीब 450 लोग घायल हैं।


कोलंबो (पीटीआई)। श्रीलंका के कोलंबो में स्थित एक और होटल में बम धमाका हुआ है। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। इसी तरह अब तक श्रीलंका में कुल सात धमाके हो चुके हैं, जिसमें  कुल 160 लोगों की मौत हो गई है और 450 लोग घायल हो गए हैं। श्रीलंका में रविवार को तीन बड़े होटलों और तीन चर्चों पर बम धमाका हुआ है। पहले पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद 140 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 400 लोग घायल हैं। पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनसेकेरा ने कहा कि विस्फोट रविवार सुबह 8.45 बजे (स्थानीय समय) हुआ, क्योंकि संडे को चर्चों में लोगों की भीड़ थी। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के शिकार हुए तीन चर्चों में कोलंबो में सेंट एंथोनी चर्च, नेगोंबे के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बटालिको का एक चर्च शामिल हैं। इसके बाद फाइव स्टार होटल में द शन्ग्रिला, दालचीनी ग्रैंड और किंग्सबरी को निशाना बनाया गया।स्थिति पर भारत की नजर
सूत्र ने बताया कि हमारे लोग हताहतों को निकालने में लगे हुए हैं। फिलहाल तीन प्रमुख होटल में नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। कोलंबो नेशनल अस्पताल ने कहा कि कई घायलों को इलाज के लिए लाया गया था। सोशल मीडिया पर विस्फोट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फिलहाल, इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना के बाद रविवार को कहा कि भारत स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए है। स्वराज ने ट्वीट किया, 'मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।' इसके बाद कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, भारतीय नागरिक सहायता के लिए निम्नलिखित नंबर पर कॉल कर सकते हैं : +94777903082 +94112422788 +94112422789।' इसके अलावा भारतीय नागरिक सहायता के लिए श्रीलंका में +94777902082 +94772234176 नंबर पर फोन कर सकते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।

Posted By: Mukul Kumar