- मैक्सिकन विचारक डॉ। यूरी ने जाम्बरानो ने कहा- भारत और मैक्सिको के संबध मैत्रीपूर्ण रहे हैं। इस मंच का उद्देश्य विश्व को बंधुत्व का संदेश देना और कविता का मूल भाव प्रेम, मानवता और भाईचारे को रेखांकित करना है।

इलाहाबाद म्यूजियम में शनिवार को म्यूजियम और डिफरेंट ट्रूथ पब्लिकेशन के संयुक्त तत्वाधान में व‌र्ल्ड फेस्टिवल ऑफ पोएट्री मनाया गया। कार्यक्रम में मैक्सिको से आए हुए छ कवियों और शहर के साहित्य प्रेमियों का समागम हुआ। म्यूजियम के डायरेक्टर डॉ। सुनील गुप्ता ने मैक्सिकन कवियों और साहित्य प्रेमियों का स्वागत किया। डिफरेंट ट्रूथ पब्लिकेशन के मुख्य संपादक ने कहा कि कविता की भाषा चाहे अनेक हों लेकिन कविता की भावना एक होती है। मैक्सिकन विचारक डॉ। यूरी ने जाम्बरानो ने कहा- भारत और मैक्सिको के संबध मैत्रीपूर्ण रहे हैं। इस मंच का उद्देश्य विश्व को बंधुत्व का संदेश देना और कविता का मूल भाव प्रेम, मानवता और भाईचारे को रेखांकित करना है। इस अवसर पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट की स्टूडेंट्स शिवांगी सूद और पूजा कुमारी ने खुद की लिखी पोएट्री का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ। जया कपूर ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ। राजेश कुमार ने किया।

Posted By: Inextlive