-चढ़ते पारे ने दिन में ही लोगों का घर से निकलना किया मुश्किल

-चिलचिलाती धूप और गर्म हवा बर्दाश्त से हुई बाहर, अभी और गर्माएगा मौसम का मिजाज

VARANASI : मौसम का मिजाज बदल रहा है। पारा चढ़ ज्यादा रहा और उतर कम रहा है। सुबह दस बजे के बाद ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। अगर कोई बदन को बिना ढंके निकला तो धूप की तेजी उसे उसकी इस गलती का एहसास करा दे रही है। दिन चढ़ने के साथ हर कोई यही कह रहा है कि निकलो ना बेनकाब। आने वाले वक्त में मौसम का मिजाज कहीं से नरम होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञानी कुछ ऐसा ही बता रहे हैं। स्मार्ट फोन पर मौसम की सटीक जानकारी देने वाले ऐप्स से भी यही जानकारी मिल रही है।

ब्भ् के करीब पहुंच रहा पारा

ठंड इस बार कुछ ज्यादा ही लम्बी हो गयी। बार-बार बारिश की वजह से गिरते पारे से लोग लम्बे समय तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। वह बेसब्री से गर्मी के आने का इंतजार कर रहे थे। देखते-देखते गर्मी ने पैर पसारना शुरू कर दिया। होली के बाद से तो गर्मी तेजी से बढ़ी। अप्रैल की शुरुआत में ही पारा ब्0 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा बर्दाश्त से बाहर हो गयी। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में मैक्सिमम टेम्प्रेचर ब्ब् से ब्भ् डिग्री तक पहुंच जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हाल है। फिलहाल राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वैसे हिमालय रीजन में वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्विट हो रहा है। इसका असर हुआ तो पारा थोड़ा नीचे आ सकता है।

हर कोई है हलकान

गर्मी बढ़ने की वजह से हर कोई परेशान है। कुछ यूनिवर्सिटी और कॉलेज में चल रहे एग्जाम के कारण स्टूडेंट्स को घर से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। नौकरी और काम-काज करने वाले तो घर में बैठ नहीं सकते हैं। इस वक्त नेता और उनके समर्थकों को भी गर्मी सता रही है। पूरे देश के साथ सिटी में भी पार्लियामेंट इलेक्शन का माहौल है। चुनाव मैदान में कूदे कैंडीडेट्स का माहौल बनाने के लिए सपो‌र्ट्स पूरी ताकत झोंके हुए हैं। गर्मी की वजह से वह दिन में तीन से चार घंटे कैम्पेन नहीं कर पा रहे हैं। जिनको घर से निकलना है वे अपने बदन को पूरी तरह से ढंककर निकल रहे हैं। सूखते गले को तर करने के लिए पानी और शर्बत का सेवन भी खूब कर रहे हैं। जिसने थोड़ी लापरवाही की वह बीमार होकर डॉक्टर के पास पहुंच रहा है।

दस सालों में अप्रैल का टेम्परेचर

ख्00ब्- ब्फ्.ख्

ख्00भ्-ब्फ्.9

ख्00म्-ब्क्.8

ख्007-ब्ब्.ख्

ख्008-ब्ब्.म्

ख्009-ब्ब्.8

ख्0क्0-ब्भ्.फ्

ख्0क्क्-ब्ख्.ब्

ख्0क्ख्-ब्ख्.0

ख्0क्फ्-ब्ब्.क्

मौैसम का तेवर तल्ख हो रहा है। अभी इसके नरम होने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है। पारा उतरने के बजाय चढ़ेगा ही। इस मौसम में सावधान रहने की जरूरत है।

प्रो। बीआरडी गुप्ता,

-वरिष्ठ मौसम विज्ञानी

Posted By: Inextlive