फेसबुक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग इन दिनों चर्चा में छाई हैं। शेरिल ने हाल ही में एक बड़ा अच्‍छा काम किया है। जिसकी वजह से उनकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। इन्‍होंने फेसबुक के करीब 10 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों को एक चैरिटेबल फंड को दान कर दिया है। आइए जानें शेरिल और उनके इस सराहनीय कार्य के बारे में...


दान के रूप में दियाफेसबुक आज किस तरह से हर वर्ग के लोगों से जुड़ा है। शायद यह किसी को बताने की जरूरत है। ऐसे में अब इसके कर्मचारी लोगों से जुड़ने के साथ-साथ उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिसका उदाहरण फेसबुक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग खुद हैं। शेरिल सैंडबर्ग ने हाल ही में फेसबुक के 10 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों को एक चैरिटेबल फंड को दान के रूप में दिया है। कई संस्थाएं शामिल
इसके अलावा इसमें लीन, सेकेंड हार्वेस्ट फूड बैंक  और कारा जैसी संस्थाएं भी शामिल हैं। ये वही संस्थाएं हैं जो लोगों के दुख में पूरी मदद करती हैं। शेरिल सैंडबर्ग हमेशा ही समाज सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। उनके पति डेव गोल्डबर्ग का निधन 18 महीने पहले हो गया था। उन्होंने अपने और पति के नाम पर एक परोपकारी संस्था बदलने के लिए प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।  

Business News inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra