अक्‍सर चर्चा में रहने वाले फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। जितनी उनकी साइट की लोकप्रियता बढ़ी उतना ही लोग उसे घर टूटने के लिए जिम्‍मेदार बता रहे हैं। जिसके चलते उन्‍हें धमकियां भी मिल रही है। ऐसे में उन्‍हें अपने घर की सिक्‍योरिटी बढ़ानी पड़ी है।


घर टूटने का कारणआज सोशल मीडिया साइट फेसबुक पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। वर्तमान में फेसबुक यूजर्स की संख्या करीब 1.5 अरब हो चुकी है। आज लोग इस साइट पर अपनी हर छोटी बड़ी खुशी व परेशानियां लोगों से शेयर करते हैं। कुल मिलाकर लोगों से कनेक्ट होने का यह एक बेहतर ऑप्शन है, लेकिन यह जितना लोकप्रिय हो रहा है उतनी ही अपने फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की मुसीबतें बढ़ा रहा है। हाल ही में इसको लेकर कई सारे आकलन सामने आए हैं। आज यह एक बड़े स्तर पर घ्ार टूटने का कारण बन रहा है। करीब 20 फीसदी लोगों ने तलाक के मामलों में फेसबुक को हथियार बनाया है। इन्होंने इस पर अपने पार्टनर द्वारा की जाने वाली एक्टिविटी को कोर्ट में एक मजबूत साक्ष्य के आधार पर पेश किया है। जिस पर उनके घर बिखर गए हैं।सबूत के तौर पर
वहीं करीब 33 फीसदी लोगों का कहना है कि उनका रिश्ता फेसबुक की वजह से टूटा है। उनके बीच इसकी वजह से काफी गलतफहमी और भटकाव जैसी चीजें आई हैं। जिससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। वहीं इस फेसबुक की वजह से करीब 79 फीसदी लोग अपने पार्टनर की जासूसी कर रहे हैं। वे अपने गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड पर पैनी नजर रख रहे हैं। जिसके चलते अब लोग मार्क जुकरबर्ग को धमकी भी दे रहे हैं। बड़ी सख्ंया में लोग उनसे नाराज हो रहे हैं। ऐसे में मार्क जुकरबर्ग ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने ऑफिस के अलावा अपने घर की भी सिक्योरिटी बढा दी हैं। इस समय वर्तमान में उनके घर पर 16 बॉडीगार्ड तैनात हैं। जो शिफ्टों में उनके घर की सुरक्षा कर रहे हैं। हर आने जाने वाले को कड़ी पूछतांछ से गुजरना पड़ रहा है।

inextlive from Television News Desk

Posted By: Shweta Mishra