- 'संस्कृति' में फेमस कथक डांसर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने डांस के जरिये दिखायी काशी की कहानी

VARANASI:

बीएचयू का पं। ओंकार नाथ ठाकुर ऑडिटोरियम शनिवार को काशी के खासियतों से परिचित हुआ। मौका था कल्चर मिनिस्ट्री की ओर से चल रहे कार्यक्रम संस्कृति का। जिसमें प्रख्यात डांसर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी भाव पूर्ण मुद्राओं के जरिये बनारस की कहानी को मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने राजा हरिश्चंद्र से लेकर वॉरेन हेंस्टिंग के बनारस भगाने तक की कथा को बड़ी सहजता के साथ लोगों के सामने परोसा। ऑडियंस भाव विभोर होकर बनारस की कहानी को देखते रहे। समापन समारोह में प्रो। प्रेमचंद होंबल ने भरतनाट्यम व दामोदर होता का हिंदुस्तानी गायन ने भी लोगों की वाहवाही बटोरी। इसी क्रम में विजुअल आ‌र्ट्स फैकल्टी में आल्हा गायकी पर एक फिल्म दिखायी गयी। इसके अलावा ज्ञान प्रवाह में रामलखन तिवारी व उनके साथियों द्वारा आल्हा गायन प्रस्तुत किया गया। यहीं पर साहित्य एकादमी की ओर से बहुभाषी कविता पाठ का भी आयोजन हुआ। पहले सत्र की अध्यक्षता भाषा साहित्य से सम्मानित भोजपुरी साहित्यकार पं। हरिराम द्विवेदी ने की।

Posted By: Inextlive