मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। मशहूर फिल्म मेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है। गीतकार जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस दुखद खबर के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि, 'आज श्री यश चोपड़ा की पत्नी पाम जी का निधन हो गया है। वह एक महान, बुद्धिमान, शिक्षित और मजाकिया महिला थीं। मेरे जैसे लोग जिन्होंने यश जी के साथ मिलकर काम किया है, वे उनकी स्क्रिप्ट और म्यूजिक में उनके योगदान के बारे में जानते हैं। वह एक एक्सेप्शनल व्यक्ति थीं।'

Today Pam ji the better half of Shri Yash Chopra has passed away . She was a great lady . Intelligent, educated , warm and witty . Those who like me have worked closely with Yash ji know about her contribution in his scripts and music . She was an exceptional person .

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) April 20, 2023

11 साल पहले यश चोपड़ा का हुआ था निधन
यश चोपड़ा की निधन 2012 में हो गया था। उनके दो बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा हैं। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर पामेला चोपड़ा यशराज फिल्म्स की कई फिल्मों में राइटर और ड्रेस डिजाइनर की तरह भी काम कर चुकी हैं। जावेद अख्तर के अलावा यशराज फिल्म्स ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 74 साल की पामेला चोपड़ा के निधन की खबर दी। इस पोस्ट पर लिखा था कि, 'अत्यंत दुख और भारी दिल के साथ चोपड़ा परिवार आपको बताना चाहता है कि आज सुबह 74 वर्ष की उम्र में पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में आज 11 बजे किया जाएगा। हम आपकी प्रार्थनाओं के आभारी है साथ ही आपसे रिक्वेस्ट करते है कि इस दुखद घड़ी में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।'

View this post on Instagram A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

Posted By: Anjali Yadav