ड्राइवरलेस कार का निर्माण तो आज हुआ है लेकिन इसकी परिकल्‍पना 500 साल पहले कर ली गई थी। मशहूर पेंटर लियोनार्डो दा विंची की पेंटिंग्‍स में ऑटोमेटिक चलने वाली कार की झलक दिखती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि लियोनार्डो एक मशहूर पेंटर के अलावा साइंटिस्‍ट मैथमेटिशियन भी थे। तो आइए आज उनके जन्‍मदिन पर जानें उनके 11 बड़े-बड़े आविष्‍कार....


2. Flying Machine :लियोनार्डो के दिमाग में हमेशा चलता था कि इंसान भी कभी चिड़ियों की तरह आकाश में उड़ सके। इसके लिए उन्होंने एविशन क्षेत्र से जुड़े कई पहलुओं पर स्टडी की। विंची का सबसे प्रसिद्ध इनवेंशन है, फ्लाइंग मशीन। जी हां जिसे आज हम हवाई जहाज कहते हैं। हवाई जहाज को बनाने का श्रेय भले ही राइट ब्रदर्स को जाता हो। लेकिन विंची ने पहले ही इसकी परिकल्पना कर ली थी।4. Parachute :पैराशूट के निर्माण का श्रेय भले ही सेबेस्टियन लेनोरमंड को जाता हो। लेकिन इसे बनाने का आइडिया तो लियोनार्डो दा विंची के पास था। विंची ने एक स्केच बनाया था जिसमें उन्होंने इंसान को एक छतरीनुमा वस्तु के साथ हवा में उड़ते हुए बनाया था। विंची का पैराशूट तिकोना था जबकि आजकल लंबा या गोल चलता है।


6. Armoured Car :

500 साल पहले लियोनार्डो दा विंची ने एक ऐसे लड़ाकू मशीन तैयार की थी। जो किसी भी दिशा में घूमकर वार कर सकती है। इसे मॉर्डन लाइफ में लड़ाकू टैंक कहा जाता है। विंची ने इसके लिए एक स्केच तैयार किया था। जिसमें उन्होंने हल्के कैनन (गोले) को गोल आकृति में सजाकर रख दिया। ये सभी एक पहिए के ऊपर रखे थे जो 360 डिग्री मूव कर सकता था। बाद में इसी आइडिया को ध्यान में रखकर मॉर्डन टैंक का आविष्कार किया गया।8. Triple Barrel Canon :ट्रिपल बैरल कैनन का आइडिया भी विंची का ही था। विंची के समय जितने भी हथियार हुआ करते थे, वे सभी भारी थे। विंची ने उन्हें इधर से उधर ले जाने के लिए, पहिएदार गाड़ी का इस्तेमाल करने का आइडिया दिया।10. Colossus :बड़ी और विशालकाय मूर्ति बनाने का आइडिया भी सबसे पहले विंची को आया था। विंची ने साल 1482 में दनिया के सबसे बड़ी घोड़े की प्रतिमा बनाई थी। 11. Self-Propelled Cart :बिना ड्राइवर वाली कार का डिजाइन भी विंची ने तैयार कर लिया था। ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े कई स्केच विंची ने बनाए थे। जिसमें उन्होंने Self-Propelled Cart का आइडिया भी दिया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari