जब लोग कहते हैं कि हमारी फिल्‍में समाज का ही आइना होती हैं तो भईया मेरे दिमाग में ख्‍याल आता है कि फिल्‍मों का यह आइना देखकर हमारे समाज में भले ही कोई सुधार या बदलाव न हो लेकिन चोर डकैत फिल्‍में देखकर वाकई काफी मोटीवेट हो जाते हैं। शायद वो ही हैं जो फिल्‍में एकदम घुसकर देखते हैं। फिल्‍मेां की ऐसी तारीफ हम इसलिए कर रहे हैं क्‍योंकि अब आप जानेंगे उन 5 बड़ी चोरियों और डकैती के बारे में जो पूरी तरह से फिल्‍मो से ही प्रेरित थीं।

1- नेशनल हैडीक्राफ्ट म्यूजियम में डकैती - धूम 2
धूम 2 मूवी में भले ही हम आप सिर्फ हॉट ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और डांस ही देखते रहे हों, लेकिन नेशनल हैडीक्राफ्ट म्यूजियम में हुई 2 करोड़ की चोरी करने वाले रिसर्च स्कॉलर विनय परमार ने तो धूम 2 के ऋतिक रोशन को ही शायद अपना आदर्श बना लिया था। विनय पश्मीना शॉल पर रिसर्च कर रहे थे। इसी दौरान नेशनल हैडीक्राफ्ट म्यूजियम में कई बार जाने पर उन्होंने यहां की सेक्योरिटी की सारी खामियां भांप लीं। फिर क्या था काफी दिनों की तैयारी के बाद एक दिन विनय ने म्यूजियम से 250 साल पुरानी 16 पश्मीना शॉलें चुरा लीं, जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा थीं। हालांकि इतनी बड़ी चोरी के बाद वो ज्यादा दिन तक पुलिस की की गिरफ्त से बच नहीं सके।

 

3- रुडकी की लुटेरी दुल्हन - डॉली की डोली
हाल ही में यानि 22 नवंबर 2017 को रुड़की के एक संपन्न किसान अजय त्यागी ने काया नाम की एक लड़की से शादी की। शादी के कुछ ही रोज बाद उनकी दुल्हन काया घर से तमाम जेवर और पेसे लेकर फरार हो गई। पुलिस उस दुल्हन को खोजने के लिए जुटी हुई है। बॉलीवुड मूवी डॉली की डोली की दुल्हन का पुलिस के चंगुल से बच निकली थी, अब देखना यह है कि उसकी कॉपीकैट लुटेरी दुल्हन क्या अब बच पाएगी।

Posted By: Chandramohan Mishra