प्रियंका और निक की शादी को अभी साल भर भी नहीं हुए हैं और फैंस कपल के पीछे पड़े हैं कि ये बेबी कब प्लान कर रहे हैं। इस पर प्रियंका ने भी अब जवाब दे दिया है...


features@inext.co.inKANPUR: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और दोस्तों के साथ मायामी में छुट्टियां मना रही हैं। वह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए यहां आई थीं। यहां से उन्होंने अपनी और निक की कई फोटोज भी शेयर की थी। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर मायामी से एक और फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ एक बेहद प्यारा बेबी नजर आ रहा है।फैंस ने पूछा कब दे रही हैं गुड न्यूजइस फोटो में उनके साथ एक दूसरी महिला भी है। फोटो में बेबी सोता दिख रहा है तो वहीं प्रियंका व दूसरी महिला उसके साथ पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो को क्यूट बताते हुए यूजर्स ने भी प्यारे रिऐक्शन दिए। कुछ फैन्स ऐसे भी हैं जो प्रियंका से यह पूछने से नहीं चूके कि आखिर वह कब बेबी कर रही हैं।


द स्काई इज़ पिंक की कहानी सुनते ही उससे हो गई थी कनेक्ट: प्रियंका चोपड़ाHappy Birthday Priyanka Chopra: आखिर कैसे मिले प्रियंका से निक जोनसबच्चा होने के सवाल पर प्रियंका ने दिया ये जवाब

वैसे यह पहली बार नहीं है जब यूजर्स ने एक्ट्रेस से यह सवाल किया हो। अभी कुछ समय पहले उनसे एक टॉक शो के दौरान भी इस बारे में सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भी ऐसा चाहती हैं पर इसके लिए अभी वह और निक तैयार नहीं हैं।

Posted By: Vandana Sharma