बाहुबली की तमन्ना पर फेंका गया जूता, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं फैंस की बदसलूकी का शिकार
तमन्ना पर फेंका जूतादरअसल, बीते रविवार को तमन्ना भाटिया हैदराबाद के एक ज्वैलेरी स्टोर के उद्घाटन के लिए पहुंची थी, तभी उनपर उनके एक फैन ने जूता फेंक दिया। हालांकि वह जूता स्टोर के एक कर्मी को लगा और पुलिस ने वहां आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अभिनेत्री द्वारा हाल की फ़िल्मों में उनके अभिनय को लेकर निराश था, इसलिए गुस्से में उसने अभिनेत्री पर जूता फेंक दिया। खैर, तमन्ना ऐसी पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं, जो एक फैन के बदसलूकी का शिकार हुई हैं। इनसे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आये हैं। आइये एक बार उनपर नजर डालें
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी कई बार फैंस द्वारा बदसलूकी का शिकार हो चुकी हैं। बताया जाता है कि साल 2005 में एक फैन ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उन्होंने किसी से इस बारे में बात नहीं की। इसके बाद इसी तरह की घटना बजरंगी भाईजान के सेट पर हुई, जब एक्ट्रेस काफी लोगों के बीच में थी, तो उन्होंने बताया कोई व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने का प्रयास कर रहा था।
प्रियंका चोपड़ा के साथ बदसलूकीबॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को खुश मिजाज एक्ट्रेस माना जाता है, लेकिन इनके साथ भी एक बार बदसलूकी हो चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फैन उनके करीब आया और उन्हें पकड़कर सेल्फी लेने की मांग की। उसकी इस हरकत से प्रियंका काफी डर गई और उसके गालो पर जोरदार थप्पर जड़ दिया।