- तेज पछुवा हवा चलने से सड़के वीरान

- गेंहू और सरसों की फसलों को हो रहा नुकसान

तेज पछुवा हवा चलने से सड़के वीरान

- गेंहू और सरसों की फसलों को हो रहा नुकसान

URUVA BAZAR : URUVA BAZAR : तेज पछुवा हवाओं ने ग्रीमणों को परेशान कर रखा है, वहीं इसके साथ-साथ धूल उड़ने से स्थानीय व दूर दराज के लोग घरों में ही कैद हो गए हैं। दिन भर चली हवाओं के कारण लोकल फॉल्ट भी हुए, जिससे लोगों को बिजली भी नसीब नहीं हो सकी। वहीं जानकारों की मानें तो समय से पूर्व पछुवा हवा चलने से फसलों को भी काफी नुकसान होगा।

गेहूं को होगा नुकसान

किसान फूलचंद यादव, महेंद्र यादव, राजकिशोर यादव, चंद्रशेखर यादव, लालचन्द यादव आदि किसानों ने कहा कि समय से पहले पछुवा चलने से हम अपनी फसलों को लेकर बहुत चिंतित हैं। इस बाबत जब सहायक विकास अधिकारी कृषि राम आधार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया की इन हवाओं के चलने से यहां की प्रमुख फसल गेंहू को काफी नुकसान होगा। जो गेंहू पके नहीं हैं, वो इसकी वजह से सूख जाएंगे, जिससे पैदावार पर असर पड़ेगा। वहीं जो फसलें पक गई हैं, आपस में टकराकर झड़ जाएंगे। किसान जल्द से जल्द कटाई कर लें, तो बेहतर होगा।

Posted By: Inextlive