-दे रात छत पर सोते समय हुआ हमला, गले को पार कर गई गोली, पुलिस को करीबी पर शक

KANPUR: घाटमपुर में गुरुवार देर रात छत पर सो रहे किसाना को किसी ने गोली मार दी। पत्नी मौके पर पहुंची तो उसका खून से सना शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। सीओ और एसपी ग्रामीण ने भी वहां जाकर जांच की। उनके मुताबिक वारदात में किसी करीबी का हाथ है।

रंजिश से इंकार

घाटमपुर के गड़रियन गांव में रहने वाला अशोक पाल उर्फ सुरजन (38) किसान था। साथ ही वो जीपीएल फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी प्रेमलता शिक्षा मित्र है। वो गुरुवार की शाम को फैक्टरी से घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया। घर का काम निपटाने के बाद प्रेमलता भी छत पर सोने चली गई। वो गहरी नींद में थी कि देर रात गोली की आवाज से हड़बड़ाकर उठ गई। उसने अशोक को आवाज दी, लेकिन उन्होंने ने कोई जवाब नहीं दिया। जिससे वो और सहम गई। अशोक को जगाने के लिए उसके पास गई तो चारपाई में अशोक की खून से सनी लाश देख उसके होश उड़ गए। उसके चीखने पर पड़ोसी समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।

-----------

करीबी पर हत्या का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में इतना तो जरूर क्लीयर हो गया कि वारदात में किसी करीबी का हाथ है। हत्यारे को मालूम था कि अशोक छत पर सोते है। उसको घर में घुसने और वारदात के बाद बाहर निकलने का भी रास्ता मालूम था। इससे साफ है कि हत्यारे ने प्लान बनाकर मर्डर किया है। इसीलिए उसको कोई देख नहीं पाया। यहां तक छत पर सो रही पत्नी भी हत्यारे को देख नहीं पाई।

Posted By: Inextlive