कृषि कानूनों के खिलाफ बुधवार को एक बार फिर किसानों और केंद्र सरकार के बीच दसवें दाैर की वार्ता होनी है। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर अंदोलनरत किसान सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती प्रकाश पर्व मना रहे हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 56वें दिन भी जारी है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष ने बताया, आज की बैठक से भी उम्मीद नहीं है। इसका नतीजा पहली बैठक जैसा ही रहेगा क्योंकि सरकार का कानूनों को रद्द करने और MSP पर कानून बनाने का मन नहीं है। गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती (प्रकाश पर्व) मना रहे हैं। आज हमारी खुशी का ठिकाना नहींसिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गुरु गोविंद सिंह के 'प्रकाश पर्व' पर अरदास की। इस संबंध में एक प्रदर्शनकारी ने बताया, गुरु गोविंद सिंह हमारे 10वें गुरु हैं। उन्होंने सिख पंथ की नीव रखी थी। उनकी कुर्बानी बहुत बड़ी है। आज हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है।
हम किसानों के समर्थन के लिए आएचंडीगढ़ में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज विभिन्न क्षेत्रों के लोग पोस्टर और झंडे लेकर चंडीगढ़ में सड़क पर खड़े नजर आए। एक लेखिका भवनीत कौर ने बताया, हम किसानों के समर्थन के लिए आए हैं। हमें उनका समर्थन करना चाहिए, जब सरकार उन्हें नहीं सुन रही।

Posted By: Shweta Mishra