कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन साैपने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने आज हिरासत में लिया। वहीं राष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं एडवांस में चीज बोल देता हूं। इस दाैरान किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर सत्तापक्ष के मंत्रियों ने जमकर निशाना साधा।

नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। ये लोग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद गांधी ने कहा कि हम एक लोकतंत्र में रह रहे हैं और उन्हें सांसद चुना गया है। उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का अधिकार है और उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए। इससे क्या समस्या है? सरकार सीमाओं पर डेरा डाले लाखों किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी कहा कि जवान किसान का बेटा होता है, जो किसानों की आवाज ठुकरा रहा है, अपनी जिद्द पर अड़ा हुआ है जबकि देश का अन्नदाता बाहर ठंड में बैठा है तो उस सरकार के दिल में क्या जवान, किसान के लिए आदर है या सिर्फ अपनी राजनीति, अपने पूंजीपति मित्रों का आदर है?

दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। #farmlaws https://t.co/PUS2eB4c80 pic.twitter.com/2336ml5s9B

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2020
राहुल ने कहा कि मैं एडवांस में चीज बोल देता हूं
वहीं राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से मिलने के बाद कहा कि राष्ट्रपति से हमने कहा कि ये जो कानून बनाए गए हैं ये किसान विरोधी हैं और इनसे किसानों,मज़दूरों का नुकसान होने वाला है। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि किसान हटेगा नहीं, प्रधानमंत्री को ये नहीं सोचना चाहिए कि किसान, मज़दूर घर चले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं एडवांस में चीज बोल देता हूं, मैंने कोरोना वायरस के बारे में भी बोला था कि नुकसान होने जा रहा है। उस समय किसी ने बात नहीं सुनी। आज मैं फिर से बोल रहा हूं किसान, मजदूर के सामने कोई भी शक्ति खड़ी नहीं हो सकती। चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर जमीन छीन ली है। हमारे प्रधानमंत्री उनके बारे में क्यों नहीं कहते?

New Delhi: Congress leaders Rahul Gandhi, Ghulam Nabi Azad & Adhir Ranjan Chowdhury met the President earlier today & submitted a memorandum containing 2 crore signatures seeking his intervention in farm laws issue. pic.twitter.com/Sqy6xdhNzw

— ANI (@ANI) December 24, 2020


सत्तापक्ष के मंत्रियों ने जमकर निशाना साधा
वहीं किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर सत्तापक्ष के मंत्रियों ने जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के बयान 'भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है' पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शायद वो(राहुल गांधी) इतिहास नहीं पढ़े हैं। आपातकाल भारत के इतिहास में काले अक्षर में है, राहुल गांधी को पढ़ लेना चाहिए। यूपी डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों के लिए PM साल में 6,000 रुपये भेजते हैं और पूरा पैसा किसानों के खाते में जाता है। अब तक पीएम किसान निधि से 1 लाख करोड़ रुपया से अधिक भेजे गए हैं। अगर कांग्रेस होती तो 15,000 करोड़ रु. किसानों के खाते में और 85,000 करोड़ रुपया कांग्रेस के दलालों के खाते में जाता।

Posted By: Shweta Mishra