कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर लगातार 100 दिन से तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का आज फिर समर्थन किया। उन्होंने सरकार अन्नदाताओं को प्रताड़ित कर रही है।


नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की आलोचना की। कांगे्रस नेता ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि देश की सीमा पर जान बिछाते हैं जिनके बेटे, उनके लिए कीलें बिछाई हैं दिल्ली की सीमा पर। अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार। इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल किसानों की तारीफ में ट्वीट कर कहा था कि बीज बोकर जो धैर्य से फसल का इंतजार करते हैं, महीनों की प्रतीक्षा व खराब मौसम से वे नहीं डरते हैं। तीनों कानून तो वापस करने ही होंगे। कांटेदार तार और सीमेंट बैरिकेड भी लगाए गए
पिछले महीने, दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) और टिकरी (दिल्ली-हरियाणा) सीमाओं पर बैरिकेड्स के पास नेल्स को सीमेंट किया था। प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन को प्रतिबंधित करने के लिए सड़कों पर कांटेदार तार और सीमेंट बैरिकेड भी लगाए गए थे। देश में किसान हाल ही में बने नए कृषि कानून किसान उपज व्‍यापार एवं वाणिज्‍य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक, 2020 , किसानों (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) का मूल्‍य आश्‍वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, 2020 और आवश्‍यक वस्‍तु (संशोधन) विधेयक, 2020 का विरोध कर रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra