Wendell Rodricks Death: अनुष्का शर्मा हुईं भावुक, बताया उनसे मिली बंगलुरू से मुंबई आने की हिम्मत
कानपुर। Wendell Rodricks Death: फेमस फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का बुधवार को गोवा में 59 साल की उम्र में निधन हो गया। खबर है कि गोवा के ग्रीन क्रूसेडर के रूप में पाप्युलर बॉलीवुड में भी पसंद किए जाने वाले इस डिजाइनर को कोलवाले में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा था। शबर सामने आने के बाद उनकी डेथ पर दुख जाहिर करने के लिए उनके फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने इमोशन शेयर किए। इन लोगों में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल थे। इनलोगों में एक नाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी था जो कई मौंकों पर वेंडेल रॉड्रिक्स के साथ काम कर चुकी हैं।
View this post on Instagramअनुष्का इस समय अपने हसबेंड क्रिकेटर विराट कोहली के साथ न्यूजीलैंड में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पेस्ट शेयर करते हुए वेंडेल रॉड्रिक्स को याद किया। वेंडेल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए, उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखी। उन्होने लिखा कि रॉड्रिक्स के नींद में गुजर जाने की दुखद खबर पर वो न्यूजीलैंड में जाग गईं। अनुष्का ने कहा कि वह एक सबसे ज्यादा आइकॉनिक औऱ ओरिजनल फैशन डिजाइनर्स में से एक थे और एलजीबीटी राइटस के लिए लड़ने वाले एक चैंपियन माने जाते थे।
सपोर्टर थे
अनुष्का ने ये भी बताया कि उन्होंने बैंगलोर में एक फैशन शो में उनको स्पॉट करने के बाद मुंबई में अपने एक फैशन वीक में अपने शो में शामिल होने का मौका दिया था। जब वे सिर्फ 18 साल की थीं, तो मॉडलिंग करने के लिए बैंगलोर से मुंबई जाने की हिम्मत उन्हें रॉड्रिक्स के कारण ही मिली थी। उन्होंने रॉड्रिक्स को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार और दोस्तों के लिए प्यार और प्रार्थना भी की। अनुष्का के अलावा अर्जुन रामपाल, मधुर भंडारकर, डायना पेंटी, नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, ईशा गुप्ता, वालुश्चा डिसूजा, अमृता गोरा, एश्ले रेबेलो, सोफी चौधरी और दूरे कई सेलेब्स ने भी वेंडेल के लिए दुख जताया है।