अमेरिका में तीन वर्षीय भारतीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज की हत्या में उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज 37 पर आरोप तय कर दिए गए। पुलिस को शेरिन का शव डलास स्थित उसके घर से एक किलोमीटर दूर नाले से बरामद हुआ था।


अनाथालय से लिया था गोद, मां को हो सकती है 20 साल की सजाअमेरिका के वेस्ले दपंती ने हत्या से करीब छह महीने पहले शेरिन को भारत के एक अनाथालय से गोद लिया था। शेरिन की मां सिनी मैथ्यूज (35) पर भी ग्रैंड जूरी ने बच्चे को रात में घर से बाहर अकेला छोडऩे के अपराध में आरोप तय किए हैं। यह आरोप सिद्ध होने पर करीब 6.36 लाख रुपये के जुर्माने के साथ सिनी को दो से 20 साल तक की सजा हो सकती है।छात्र से अंतरंग संबंध बनाने के आरोप में भारतीय मूल का शिक्षक गिरफ्तारबच्ची का शव डलास में एक पुलिया के नीचे नाले में मिला
22 अक्टूबर को उसका शव डलास में एक पुलिया के नीचे नाले में मिला था। दांतों के आधार पर उसकी एक दिन बाद पहचान हो पाई थी। बाद में इसकी भी पुष्टि हुई थी कि वेस्ले दंपती शेरिन को प्रताडि़त किया करता था। उसे घटना वाले दिन रात में घर से बाहर निकाल दिया गया था।जो थीं शाहरुख के 'स्वदेश' की प्रेरणा, अमेरिकी पुलिस ने उन्हीं से मांगा पहचान का सबूत

Posted By: Satyendra Kumar Singh