सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका उन्होंने जश्न मनाया। इस जश्न में उनकी दंगल की कोस्टार फातिमा सना शेख दिखाई नहीं दीं।

 

मुंबई(ब्यूरो)। वे दोनों खास सहेलियां कभी नहीं बनीं, लेकिन उनके बीच एक बांडिंग जरूर रही, क्योंकि दोनों की लांचिंग एक ही फिल्म से हुई थी। 'दंगल' को रिलीज हुए बहुत ज्यादा वक्त नहीं हुआ, लेकिन इसमें गीता और बबीता के रोल करने वाली सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के बीच आपस में बोलचाल का रिश्ता भी नहीं बचा है। 

सान्या की पार्टी में नहीं नजर आईं फातिमा 

जब यह चर्चा पहले मीडिया में आनी शुरू हुई थी, तो फातिमा ने इसे लेकर चतुराई से सारा दोष सान्या के सिर मढ़ दिया था। एक तरफ उन्होंने दोनों के बीच किसी तरह की प्रॉब्लम होने से मना कर दिया और दूसरी ओर, उन्होंने यह भी कह दिया कि जरूरी नहीं कि जिससे दोस्ती न हो, उससे दुश्मनी हो जाए। सान्या अक्सर इस मामले पर चुप रह जाती हैं। इन दिनों सान्या अपनी नई रिलीज फिल्म 'बधाई हो' को बॉक्स ऑफिस पर मिली कामयाबी का जश्न मना रही हैं। सान्या ने अपनी मित्र मंडली के साथ फिल्म का जश्न मनाया, लेकिन फातिमा नहीं नजर आईं। 

लदंन में शूट कर रहीं हैं जायरा वसीम 

 'दंगल' का हिस्सा रहीं जायरा वसीम के लिए जरूर कहा गया कि वे लंदन में प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, इसलिए वे नहीं आ सकीं, लेकिन जायरा के साथ सान्या संपर्क में रहती हैं। फातिमा के लिए कहा जा रहा है कि उन्होंने दोनों के साथ कनेक्शन कटऑफ कर दिया है। सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहीं फातिमा ने 'बधाई हो' को लेकर कुछ नहीं कहा। फातिमा इन दिनों आमिर के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में बिजी हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फातिमा ने एक नई फिल्म साइन की है। फातिमा अब सान्या और उनकी फिल्म 'बधाई हो' का जिक्र सुनकर अगर सिर्फ मुस्करा कर रह जाएं, तो इसका मतलब जरूर समझा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: सलमान की सलाह पर यूलिया ने चुनी 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला'

 

 

Posted By: Swati Pandey