- 33 परसेंट लोगों ने जुवेनाइल जस्टिस को बताया कानूनी नाम

- 67 परसेंट लोगों ने कहा पोक्सो है बाल यौन शोषण एक्ट

- 43 परसेंट पुरुष नहीं जानते कानून का नाम

- 81 परसेंट महिलाओं को कानून की बखूबी जानकारी

रांची की महिलाएं बाल यौन शोषण को लेकर पुरुषों से ज्यादा जागरुक और जानकार हैं। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, रेडियो सिटी व परवरिश संस्था के सर्वे के दौरान जब पूछा गया कि भारत में बाल यौन शोषण कानून का नाम क्या है तो 81 परसेंट महिलाओं ने कहा कि इस कानून का नाम पोक्सो है। जबकि महज 19 परसेंट महिलाएं हीं इससे अंजान थीं। उन्होंने जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन) एक्ट को सही बताया। वहीं इस मामले में पुरुषों की जानकारी महिलाओं से काफी कम रही। 57 परसेंट पुरुषों ने पोक्सो कहा, जबकि 43 परसेंट पुरुषों ने भी जुवेनाइल जस्टिस को सही बताया। ओवरऑल 67 परसेंट लोगों ने सही जवाब दिया कि पोक्सो ही बाल यौन शोषण कानून का नाम है।

विधानसभा और पुलिस मुख्यालय के बीच नाबालिग से गैंग रेप

धुर्वा थाना क्षेत्र के विधानसभा और पुलिस मुख्यालय के बीच शालीमार बाजार के समीप स्थित मैदान में 17 वर्षीय एक नाबालिग के साथ गैंग रेप किया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग से संपर्क कर उसका बयान लिया और प्राथमिकी दर्ज की। पहले तो नाबालिग घटना की वजह से केस दर्ज कराने को तैयार नहीं हुई, लेकिन काफी समझाने के बाद वह केस दर्ज कराने को तैयार हो गयी। इसके बाद पुलिस ने मामले में नाबालिग से लिखित शिकायत ली। नाबालिग और उसके दोस्त से आरोपियों का हुलिया लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर उन्हें गिरफ्तार किया।

कैसे हुई घटना

पुलिस के अनुसार नाबालिग बुधवार की देर रात एक युवक के साथ शादी समारोह से स्कूटी से लौट रही थी। युवक नाबालिग का दोस्त है। जैसे ही दोनों जगन्नाथपुर गोल चक्कर के पास पहुंचे, युवक का मोबाइल गिर गया। युवक नाबालिग के साथ मोबाइल लेने वहां पहुंचा। तभी तीन युवकों ने दोनों को घेर लिया। इसके बाद तीनों नाबालिग के दोस्त को धमकाने लगे। यह कहते हुए कि इतनी रात में लड़की लेकर घूमते हो। भागो यहां से और लड़की हमारे पास छोड़ दो। जब नाबालिग के दोस्त ने इस बात का विरोध किया, तो उसके साथ तीनों युवकों ने मारपीट की और वहां से भगा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी नाबालिग को लेकर मैदान पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान नाबालिग ने आरोपियों का विरोध किया। उनसे छोड़ देने का अनुरोध किया। हाथ जोड़ कर माफी भी मांगी। यह कहते हुए उससे गलती हो गयी, लेकिन आरोपियों को किसी बात पर दया नहीं आयी। घटना के बाद आरोपी नाबालिग को वहीं छोड़ कर भाग निकले। पुलिस के अनुसार घटना के बाद नाबालिग काफी डर गयी थी। इस वजह से वह अपने घर तक नहीं जा रही थी।

Posted By: Inextlive