लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए फेंगशुई का एक उपाय और कर लें तो यह और भी आसान हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत भी नहीं है।

हम सभी की जिंदगी में ऐसा वक्त आता है, जब कुछ भी ठीक नहीं होता। सब कुछ उलट-पलट हो जाता है। हम किसी भी चीज पर ध्यान नहीं दे पाते और इसका सबसे सीधा असर हमारे रिश्ते पर पड़ता है क्योंकि ये समय और प्यार मांगता है। वैसे तो रिश्ते सुधारने के लिए पहल आपको खुद करनी होगी और अपनी बातों से और अपने व्यवहार से सामने वाले के दिल में परिवर्तन लाना होगा, लेकिन इसके साथ ही लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए फेंगशुई का एक उपाय और कर लें, तो यह और भी आसान हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत भी नहीं है। आपको अपने घर में बस एक खास चीज रखने की जरूरत है और वो है, फेंगशुई बटरफ्लाई।

1. प्रेम का भाव बढ़ाने के लिए बेडरूम में फेंगशुई बटरफ्लाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नीले रंग के पत्थर के बने होते हैं और प्यार का प्रतीक होते हैं।

2. अगर लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करना है तो एक की बजाय इस तरह की दो तितलियों को रखें और फिर देखिए किस तरह आपके रिश्ते में मिठास घुल जाती है।

3. असल में तितली को उन्मुक्त उड़ान का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यह रचनात्मकता पर भी सकारात्मक असर डालती है। इसे बच्चों के स्टडी रूम में रख सकते हैं। स्टडी टेबल के सामने वाली दीवार पर इसे टांग सकते हैं। आप इसे चित्र, पोस्टर या पेंटिंग के रूप में भी आजमा सकते हैं।

4. इसे गैजेट या ज्वेलरी के रूप में भी शरीर पर धारण किया जा सकता है। पेंडेंट के रूप में तितलियां आकर्षक लुक देंगी। इसे अपने पास की-चेन के रूप में भी रख सकते हैं।

5. इसे घर में ऐसे स्थान पर लगाया जाना चाहिए, जहां से यह स्पष्ट रूप से नजर आए, इसलिए दरवाजे के पीछे इसे कभी नहीं लगाएं।

फेंगशुई टिप्स: क्या आप भी भोजन करते समय टीवी देखते हैं, तो हो जाएं सावधान

फेंगशुई टिप्स: मनी प्लांट को लगाने से मिलती है समृद्धि, लेकिन इन बातों का रखना होगा ध्यान

Posted By: Kartikeya Tiwari