मनी प्लांट एक समृद्धिसूचक बेल होती है जिसके पत्ते कुछ सफेद होते हैं। इसकी वृद्धि के लिए भूमि आवश्यक नहीं है। किसी बोतल अथवा कांच के डिब्बे में स्वच्छ पानी भरकर मनी प्लांट की बेल को लगाया जा सकता है। मनीप्लांट का पूर्ण विकास समृद्धि का संकेत देता है।

फेंगशुई के नियमों का पालन कर न सिर्फ घर को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है बल्कि घर के वास्तु दोष भी दूर किए जा सकते हैं। आमतौर पर घर में जो साजो-सामान रहता है, उसका अरेंजमेंट भी फेंगशुई के अनुसार किए जाए तो दोष दूर होने के साथ ही भाग्य में वृद्धि की जा सकती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट एक समृद्धिसूचक बेल होती है, जिसके पत्ते कुछ सफेद होते हैं। इसकी वृद्धि के लिए भूमि आवश्यक नहीं है। किसी बोतल अथवा कांच के डिब्बे में स्वच्छ पानी भरकर मनी प्लांट की बेल को लगाया जा सकता है। मनीप्लांट का पूर्ण विकास समृद्धि का संकेत देता है।

मनी प्लांट की बेल यदि भूमि में उग रही हो तो उसको ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए। भूमि पर फैलकर वृद्धि करने वाली बेल दोषकारक होती है। मनी प्लांट की बेल को उखाड़कर नहीं फेंकना चाहिए। साथ ही इसे पशुओं को चरने या अन्य कारणों से नष्ट होने से भी बचाना चाहिए।

दर्पण का प्रयोग प्राय

साज-सज्जा के लिए एवं चेहरा देखने के लिए किया जाता है। फेंगशुई में दर्पण को ऊर्जा का स्रोत माना गया है। परिवार की सुख समृद्धि के लिए भोजनकक्ष में ऐसे स्थान पर दर्पण लगाना चाहिए, जिससे भोजन करते समय उसमें प्रतिबिंब दिखाई दे, ऐसी स्थिति में दर्पण लगाने से भोजन करने वाले सभी व्यक्तियों के मध्य परस्पर सहयोग एवं प्रेम का भाव बढ़ता है तथा उस घर में संपन्नता बनी रहती है।

मूर्तियां

घर में किसी भी प्रकार की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। मूर्तियों को बक्से अथवा आलमारी में भी नहीं रखना चाहिए। मूर्तियां भूमि पर नहीं रखनी चाहिए। देव प्रतिमाएं पूजा घर के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर सजावट के रूप में नहीं रखना चाहिए।

फेंगशुई टिप्स: 6 आसान उपाय, जिनसे आपके सौभाग्य में होती है वृद्धि

फेंगशुई टिप्स: बेड की चादरें और सिरहाने न बदलने से होता है यह नुकसान

Posted By: Kartikeya Tiwari