क्‍यूबा के एक परमाणु वैज्ञानिक ने खुदकुशी कर ली। वे पूर्व राष्‍ट्रपति फिदेल कास्‍त्रो के बड़े बेटे थे। पिता की नजर में वे अयोग्‍य थे इसलिए उन्‍हें पद से बर्खास्‍त कर दिया गया था। आइए जानते हैं आखिर इस परमाणु वैज्ञानिक की खुदकुशी की वजह।


चल रहा था डिप्रेशन का इलाजडियाज बलार्ट यही नाम था क्यूबा के पूर्व व दिवंगत राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के बड़े बेटे का। वे डिप्रेशन के शिकार थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। वे पेश से न्यूक्लियर साइंटिस्ट थे।पिता फिदेल की तरह दिखते थेउनका चेहरा अपने पिता फिदेल कास्त्रो से काफी मेल खाता था। यही वजह थी कि लोग उन्हें फिडेलिटो कहते थे। उन्होंने सोवियत संघ रूस से न्यूक्लियर साइंस की पढ़ाई की थी।पिता फिदेल ने किया था बर्खास्तडियाज को उनके पिता अयोग्य मानते थे। यही वजह थी कि फिदेल ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया था। वे क्यूबा के न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ थे। फिदेल को लगता था कि उनका बड़ा बेटा इस पद के काबिल नहीं है।डियाज अब भी थे एडवाइजर
फिदेल के बेटे डियाज बलार्ट अब भी क्यूबा के काउंसिल ऑफ स्टेट और वहां की साइंस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट के एडवाइजर थे। जब उन्होंने खुदकुशी की तो उनका लंबे समय से अस्पताल में डिप्रेशन का उपचार चल रहा था।

Posted By: Satyendra Kumar Singh