चंद्रयान-2 के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम है। 2 सितंबर की दोपहर 12:45 से 13:45 बजे के बीच चंद्रयान के ऑर्बिटर से लैंडर विक्रम को अलग किया जाएगा।

नई दिल्ली (एएनआई)। चंद्रयान-2 की लैंडिंग पर पूरी दुनिया की नजर बनी है। चंद्रयान-2 के लिए आज सोमवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक उसने चंद्रयान-2 को रविवार शाम 6:21 बजे चंद्रमा की पांचवीं एवं अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया है।

#ISRO
The final and fifth Lunar bound orbit maneuver for Chandrayaan-2 spacecraft was performed successfully today (September 01, 2019) at 1821 hrs IST.
For details please visit https://t.co/0gic3srJx3 pic.twitter.com/0Mlk4tbB3G

— ISRO (@isro) September 1, 2019


2 सितंबर सोमवार की दोपहर 12:45 से 13:45 बजे के बीच

वहीं आज लैंडर विक्रम को ऑर्बिटर अलग करने की तैयारी की गई है। इसरो के मुताबिक  2 सितंबर की दोपहर 12:45 से 13:45 बजे के बीच चंद्रयान के ऑर्बिटर से लैंडर विक्रम को अलग किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद कुछ और चरण पूरे किए जाएंगे। विक्रम लैंडर  7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंच जाएगा।

अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा

चंद्रयान-2 ने चाैथी कक्षा में 30 अगस्त को, तीसरे में 28 अगस्त को, दूसरे में 21 अगस्त को और पहले में 20 अगस्त को प्रवेश किया था। चंद्रयान-2 चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला पहला भारतीय मिशन होगा। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनाएगा।
 दिल्ली का सुयांश भी पीएम मोदी के साथ देखेगा 'चंद्रयान -2' की लैंडिंग
चंद्रयान -2 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया
बता दें कि 22 जुलाई को भारत का स्वदेशी मून मिशन चंद्रयान -2 को दोपहर 2.43 बजे आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया है।  चंद्रयान -1 के बाद यह भारत का दूसरा मून मिशन है। चंद्रयान-2 के तीन अंग एक ऑर्बिटर, लैंडर-विक्रम और रोवर-प्रज्ञान हैं।

 

Posted By: Shweta Mishra