JAMSHEDPUR: गोवा में चार जनवरी से जून तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना के तहत आयोजित होने वाले शिविर के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय ने अपने 50 विद्यार्थियों का चयन कर लिया है। प्रत्येक कॉलेज से दो-तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

केयू की टीम कब रवाना होगी, इस बारे में फैसला दस शिक्षकों के चयन के बाद किया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी जाना है। शिक्षकों के चयन को लेकर कॉलेजों से नाम मांगें गए हैं। मंगलवार तक इन शिक्षकों के नाम उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिससे इसकी सूचना मानव संसाधन विकास मंत्रालय को दी जा सके। विवि पहली बार इस शिविर में भाग लेने के लिए इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को भेज रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

यूं बढ़ेगी राष्ट्रीय एकता

इस आयोजन के दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब भी बनाया जाएगा। राज्यों में यूथ फेस्टिवल भी होंगे। मंत्रालय एक जैसे विषयों की शिक्षा देने वाले सरकारी और निजी संस्थानों, आइआइटी व आइआइएम के साथ की ही राज्यों के बीच जोडि़यां बना रहा है। जिनकी मदद से उदाहरण के लिए गुजरात में पढ़ने वाले छात्रों और पढ़ाने वाले शिक्षकों को छत्तीसगढ़ के बारे में जानने का मौका मिलेगा या कश्मीर के छात्रों को केरल के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं सुदूर अरुणाचल प्रदेश के छात्रों को राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों को अंडमान निकोबार के छात्रों की संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। अन्य जोड़ीदार संस्थान भी उनमें नियमित रूप से शिरकत करेंगे और संबंधित राज्य की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जागरूक होंगे। विभाग के हिसाब से यह पहला ऐसा मौका होगा। जब इतने बड़े रूप में एक राज्य के संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों और पढ़ाने वाले शिक्षकों को दूसरे राज्य के बारे में जानने समझने का मौका मिलेगा।

केयू शिक्षक संघ का चुनाव जनवरी में

कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू) का चुनाव जनवरी में होगा। सात माह तक टाकू का चुनाव विभिन्न कारणों से नहीं हो पा रहा था। चुनाव संचालन के लिए संचालन समिति का भी गठन कर लिया गया है। इस समिति में डॉ। संजय यादव, डॉ। नरेश कुमार, प्रोफेसर सुभाष चंद्र दास, डॉ। प्रभात कुमार सिंह, डॉ। व्यास को शामिल किया गया है। इनके नेतृत्व में ही चुनाव की सारी प्रक्रिया संपन्न होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद टाकू चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम तय किए जाने की संभावना है।

टाटा कॉलेज में प्रदर्शनी 18 को

18 दिसंबर को टाटा कालेज चाईबासा में एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट टाटा कालेज चाईबासा द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी। इस प्रदर्शनी में साड़ी पर सोहराई पें¨टग, माइक्रो आर्ट, पें¨टग गैलरी, सोशल कल्चरल एंथ्रोपोलॉजी, फिजिकल-बायोलॉजिकल एंथ्रोपोलॉजी एवं प्री हिस्ट्रिक एंथ्रोपोलॉजी पर प्रस्तुत कृतियां मुख्य आकर्षण होंगे।

Posted By: Inextlive