- महामंत्री पद पर सर्वाधिक 13 प्रत्याशी, मतदान 20 को मतगणना व परिणाम 21 दिसम्बर को

VARANASI :

पूर्वाचल में अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन द सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी गई। चुनाव में प्रतिष्ठापरक अध्यक्ष पद पर छह तथा महामंत्री पद पर सर्वाधिक क्फ् प्रत्याशी हैं। मतदान ख्0 दिसम्बर को व मतगणना ख्क् दिसम्बर को होगी।

कई हैं उम्मीदवार

मुख्य चुनाव अधिकारी शिवानंद पाण्डेय के अनुसार अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह प्रिंस, चन्द्रमा प्रसाद सिंह, जर्नादन सिंह यादव, माधुरी सिंह पटेल, विवेक शंकर तिवारी व श्री प्रकाश शुक्ला मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवधेश चरण मिश्र, अशोक कुमार पाण्डेय, मोहन सिंह यादव व रमेश प्रसाद चक्रधर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कांत सिंह उर्फ अनिल सिंह, आलोक वर्मा, आशीष त्रिपाठी और मनोज कुमार पाण्डेय मौजूद हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर अनूप कुमार सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, शिवानंद सिंह प्रत्याशी हैं। महामंत्री पद पर अनिल कुमार पाठक, अश्वनी कुमार राय, ओम प्रकाश पाण्डेय, किशन यादव, कैलाश नाथ, चन्द्रभान गिरी, दुर्गा प्रसाद, पवन कुमार सिंह चुन्नू, ब्रज विलास चतुर्वेदी (दिलीप), विकास कुमार श्रीवास्तव, शाहनवाज खान, शैलेन्द्र कुमार सिंह बबलू व संजय कुमार सिंह दाढ़ी के बीच जोर आजमाईश होगी। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, धर्म कुमार पाण्डेय, राम जियावन सिंह यादव, संयुक्त मंत्री (प्रभारी पुस्तकालय) पद पर दुर्गेश प्रसाद त्रिपाठी, प्रेमशंकर दूबे, आय व्यय निरीक्षक पद पर राजेश राय व शिव प्रकाश तिवारी ताल ठोक रहे हैं। प्रबंध समिति के नौ पदों में से पांच पद (क्भ् वर्ष से अधिक वकालत) के लिए अशोक कुमार मिश्र, कमलाकांत तिवारी, बृजेश कुमार दीक्षित, मोइनुद्दीन उर्फ राजू, विनय कुमार सिंह व हिमांचल सिंह के अलावा शेष चार पदों के लिए (क्भ् वर्ष से कम वकालत) चक्रधर दूबे, पंकज प्रकाश पाण्डेय, विनय कुमार सिंह, शशि कमल, सन्तोष कुमार पटेल, सुरेन्द्र कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव व ऋतु राज श्रीवास्तव के बीच जबरदस्त जंग है।

Posted By: Inextlive