खबर है कि एक भोजपुरी फिल्ममेकर को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रेस के साथ बलात्कार कर धोखा देने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार प्रोड्यूसर-डायरेक्टर श्याम चरण यादव को जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया गया था।

ऐसी है जानकारी
मामले को लेकर मिली पूरी जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय पाकिस्तानी एंटरटेनर की मुलाकात इस डायरेक्टर से 2012 में एक फिल्म लॉन्च के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के नंबर्स शेयर किए। वो नियमित अंतराल से इंडिया भी आती रहीं। कुछ समय बाद दोनों ने साथ में प्रोजेक्ट करने का मन बनाया।
दोनों ने साथ में किया काम
एड्स पर आधारित डाक्यूमेंट्री 'रोड टू रीवेंज' भी दोनों ने साथ में बनाई। एक्ट्रेस ने इसके लिए भी एक लाख रुपये का भुगतान किया था। इसके बाद यादव ने अपनी ओर से पाकिस्तानी आर्टिस्ट को एक फिल्म बनाने का ऑफर दिया। इसके लिए एक्ट्रेस ने अपनी ओर से 35.8 लाख रुपये का भुगतान किया। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया है है कि आज की तारीख तक वो फिल्म पूरी नहीं बन पाई है। उसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो यादव ने उसे नजरअंदाज कर दिया।
ऐसी दी धमकी
इसके आगे उन्होंने बताया कि इसके बाद भी जब वह नहीं मानी तो यादव और उनके दो साथी टाइगर और बबलू राय ने धमकी देना शुरू कर दिया कि अगर वो नहीं मानी तो वो उस वीडियो को एक्सपोज कर देंगे, जिसमें वो फिल्ममेकर के साथ इंटीमेट हो रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जब-जब पैसे वापस मांगे हैं तब-तब उन्होंने उनके साथ बलात्कार किया है।
पुलिस ने बताया
जानकारी के मुताबिक दोनों ही लोग शादीशुदा हैं। एक्ट्रेस के छह बच्चे हैं। पुलिस इंस्पेक्टर वसंत बालाडे (मीरा रोड) ने बताया कि एक्ट्रेस ने गुरुवार रात को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि यादव ने कई बार उनके साथ बलात्कार किया है। फिलहाल शिकायत के आधार पर उन्होंने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। केस भी दर्ज कर लिया गया है, साथ में दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma