- आज अंतिम सूची का प्रकाशन

- 95 हजार युवा मतदाता पहली बार देंगे वोट

- कट गए आठ हजार मतदाताओं के नाम

ALLAHABAD: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। सभी ब्लॉकों में सूची चस्पा कर दी जाएगी। हालांकि, इसके बाद छिटपुट संशोधन जारी रहेगा। बता दें कि अंतिम सूची के हिसाब से इस बार चुनाव में पिछले बार की अपेक्षा 95 हजार नए युवा मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। जिले की पंचायतों की कुल जनसंख्या का 65 फीसदी से अधिक मतदाता का नाम सूची में दर्ज है।

इस बार घट गए मतदाता

अंतिम मतदाता सूची में आठ हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या घट गई है। 14 से 20 अगस्त के बीच प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद यह कदम उठाया गया। सर्वाधिक कौडि़हार में 6895 और धनूपुर में 3837 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसके उलट सैदाबाद में 2017 और बहरिया में 1716 नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। हालांकि, कुल मिलाकर 8178 मतदाता फाइनल सूची में कम हो गए।

उरुवा और धनूपुर में सर्वाधिक मतदाता

वैसे तो जिले की सभी बीस पंचायतों में कुल जनसंख्या का औसत 65.58 फीसदी मतदाता चुनाव में वोट देंगे। इनमें से उरुवा में 72.15 और मऊआइमा ब्लॉक में 70.27 फीसदी मतदाता सूची में दर्ज हैं। सबसे कम मतदाता फूलपुर ब्लॉक में 59.45 फीसदी दर्ज हुए हैं। कई ब्लॉकों की मतदाता सूची में तय मानक से अधिक मतदाता दर्ज होने के बाद डीएम कौशलराज शर्मा ने टीमों का गठन किया था। जिसके सर्वे के बाद कड़ाई का पालन करते हुए फर्जी मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

अब है आरक्षण सूची का इंतजार

उधर, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद लोगों का रुझान आरक्षण सूची की ओर बढ़ गया है। शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची के प्रकाशन की तिथि दो सितंबर से बढ़ाकर 8 सितंबर कर दी है। आपत्तियां दाखिल होने के बाद 25 सितंबर तक फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद अधिसूचना जारी होगी। आरक्षण सूची के निर्धारण को लेकर उम्मीदवारों की सांसें अटकी हुई हैं।

कहां कितने मतदाता

ब्लॉक कुल मतदाता फीसदी में

1-मेजा 140304 65.92

2-उरुवा 158671 72.15

3-बहरिया 183045 62.17

4-कोरांव 214410 62.68

5-जसरा 126100 65.57

6-बहादुरपुर 231275 66.93

7-सैदाबाद 188823 69.06

8-कौंधियारा 106242 61.60

9-करछना 175058 61.72

10-मऊआइमा 131548 65.54

11-धनूपुर 178086 70.27

12-कौडि़हार 281810 66.16

13-सोरांव 137616 62.52

14-हंडिया 156914 68.79

15-मांडा 143215 67.17

16-प्रतापपुर 157307 64.81

17-फूलपुर 150660 59.45

18-शंकरगढ़ 121775 66.08

19-चाका 169100 66.31

20-होलागढ़ 133190 67.50

कुल टोटल 3267149 65.58

कुल ब्लॉक- 20

कुल जनसंख्या- 4981763

कुल ग्राम पंचायत- 1637

- आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आपत्तियों का कड़ाई से निस्तारण किया गया है। सात सितंबर को ब्लॉक से मतदाता सूची प्राप्त की जा सकती है।

दिनेश तिवारी, उप निर्वाचन अधिकारी, पंचायत निकाय

Posted By: Inextlive