वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सर्विस टैक्स में 0.5 फीसद की बढ़ोतरी की है। अब सर्विस टैक्स 15 फीसद हो गया है जो पहले 14.5 फीसद था। इस कारण सभी तरह की सेवाएं महंगी हो गईं हैं। इनमें रेस्टोरेंट में खाना गहने कारें मोबाइल सेवाएं हवाई व रेल टिकट सिनेमा टिकट व केबल सेवाएं महंगी हुईं हैं। नया सर्विस टैक्स दर 1 जून 2016 से लागू हो जाएगा।


ये हो गए महंगे :- तंबाकू उत्पाद बिड़ी को छोड़कर हर तरह के तंबाकू उत्पाद सिगरेट सिगार हुए महंगे- 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली हर तरह की गाडि़या महंगी- डीजल कारों पर 2.5 प्रतिशत और एसयूवी पर चार फीसद टैक्स बढ़ने से कारें महंगी- सोने के गहने महंगे हुए- रेडिमेड कपड़े महंगे हुए- सर्विस टैक्स 14.5 से बढ़कर 15 प्रतिशत हुआ- हर तरह की सेवाएं हुई महंगी।- टेलिफोन बिल बढ़ेगा। रेस्टोरेंट में खाना, ब्यूटी पार्लर जाना हुआ महंगा।ये हैं सस्ते :- डायलासिस उपकरण हुए सस्ते- दिव्यांगों के लिए उपकरण हुए सस्तेकोई बदलाव नहीं :- इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh