कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई का मामला गहराता जा रहा है। एक तरफ खबर आ रही है कि सुनील यानी मशहूर गुलाटी शो छोड़ देंगे। तो वहीं कपिल उन्‍हें मनाने की जुगत में लगे हैं। खैर इनके बीच सुलह कब होगी यह तो वक्‍त बताएगा लेकिन कपिल के शो में काम करने पर सुनील व बाकी कलाकारों को कितने पैसे मिलते हैं। यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे...


सुनील ग्रोवर :कपिल के शो में पहले गुत्थी और अब मशहूर गुलाटी के रोल से हिट हुए सुनील ग्रोवर की एक दिन की कमाई लाखों में है। सुनील को प्रति एपिसोड 10-12 लाख रुपये मिलते हैं। अली असगर :दादी के रोल में अली असगर घर-घर में चर्चित हो गए हैं। अब तो लोग उनकी असली शक्ल भी भूलने लगे हैं। अपने किरदार को जिंदा रखने के लिए अली काफी मेहनत करते हैं। उन्हें प्रति दिन 5-7 लाख रुपये मिलते हैं। सुमोना चक्रवर्ती :सुमोना भी इस शो का मुख्य हिस्सा हैं। टीवी में उनका काफी एक्सपीरियंस है जिसके चलते सुमोना इस कॉमेडी शो में काम करने का 6-7 लाख रुपये लेती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू :
पंजाब में चुनाव जीतकर आए नवजोत सिंह सिद्धू भी इस शो का मुख्य हिस्सा हैं। उन्हें भी प्रति एपिसोड 8-10 लाख रुपये तक मिलते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari