मध्यप्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर भोपाल की क्राइम ब्रांच की टीम ने एफआईआर दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि वे एडिटेड वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां पढ़े पूरा मामला...

भोपाल (मध्य प्रदेश) (एएनआई)। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान से जुड़ा एक वीडियो शेयर करना मंहगा पड़ गया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने सोमवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक कथित फर्जी वीडियो के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की।

क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई

भाजपा के नेताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह एडिटेड वीडियो है और इसे मुख्यमंत्री शिवरा की छवि धूमिल करने के लिए फैलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने जो वीडियाे शेयर किया था वह महज 9 सेकेंड का है। इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि शराब इतनी फैला दो कि लोग पिये और पड़े रहें।

Posted By: Shweta Mishra