बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बिना कपड़ो की तस्वीरों को लेकर काफी मुश्किल में फंस गए हैं। एक एनजीओ ने चिम्बुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करायी है। एनजीओ को मानना है कि रणवीर की इस तरह की तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं।


मुंबई (एएनआई)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी कपड़ो को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार वो बिना कपड़ों की तस्वीरों को लेकर बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोसूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में रणवीर ने कपड़े नहीं पहने हुए थे। एक एनजीओ ने चिम्बुर पुलिस स्टेशन में रणवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। एनजीओ ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रणवीर ने इन तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। इन धाराओं में केस हुआ दर्ज


मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं जैसे 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री), 293 (युवा लोगों को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (शब्द, हावभाव या कार्य जो किसी का अपमान करने का इरादा रखता है) महिला और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान के तहत के एफआईआर दर्ज की। एक पेपर मैगजीन के लिए रणवीर के फोटोशूट की तस्वीरें 21 जुलाई को ऑनलाइन पोस्ट की गईं थी। सर्कस में दिखाई देंगे रणवीर

काम के सिलसिले में बात करें तो रणवीर को हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल 'रणवीर बनाम वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में देखा गया था, जिसे दुनिया भर के नेटिजन्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। वहीं रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर के अलावा जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े भी दिखाई देंगी। फिल्म क्रिसमस 2022 के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रणवीर सिंग जल्द ही आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Posted By: Kanpur Desk