सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग महिला को बांधकर उसको पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी जिसके चलते उस पर ये अत्याचार हो रहा है। अब पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ली है।


सिद्धार्थनगर (पीटीआई)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को बांधकर उसके साथ बदसलूकी की जा रही है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद के आदेश पर शोहरत गढ़ पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच मंडल स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।

प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पिटाई
इंटरनेट पर वायरल हो रहे छोटे से वीडियो में, महिलाओं और पुरुषों के एक समूह को महिला के पास खड़े होते हुए देखा जा सकता है। जिसके हाथ बंधे हुए हैं। वीडियो में एक शख्स को हाथ में डंडा लिए चलते देखा जा सकता है, जबकि दूसरा महिला के साथ सेल्फी लेता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त घटना करीब एक सप्ताह पूर्व विवाहिता के प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद हुई है। बाद में उन्हें घर लौटने की अनुमति दी गई। एसपी ने कहा, "हम महिला और उसके साथ दुर्व्यवहार करने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा।"

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari