छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो समता नगर की रहने वाली एक महिला के वाट्सअप पर एक युवक ने अश्लील तस्वीर भेजी, जिसका विरोध महिला व उसके पति ने किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। युवक की धमकी से दंपत्ति दहशत में हैं। महिला के पति ने युवक के खिलाफ मानगो थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। एफआइआर के अनुसार एक फरवरी 2017 को महिला की तस्वीर वाट्सअप में देखकर युवक ने उसे अश्लील तस्वीर व एसएमएस भेजना शुरू किया। महिला ने भेजी गई तस्वीर व एसएमएस का कोई जवाब नहीं दिया तो युवक ने महिला को फोन करना शुरू कर दिया। इसका विरोध महिला ने किया तो युवक ने महिला पर बात करने का दबाव बनाया, लेकिन महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद अक्सर युवक महिला को फोन करने लगा। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। जब पति ने युवक को सुधर जाने को कहा तो युवक ने महिला के पति को ही धमकी देनी शुरू कर दी और कहा कि अब और ज्यादा तस्वीरें महिला के वाट्सअप पर भेजी जाएंगी। इतना कहने के बाद महिला के व्हाट्सएप्प पर अश्लील तस्वीरें और ज्यादा युवक भेजने लगा। इसके बाद महिला ने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया।

Posted By: Inextlive