- एंबुलेंस को स्कार्ट कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

रामगढ़ताल इलाके के लहसड़ी में गुरुवार सुबह आग लगने की सूचना पर पीआरवी के पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। इस दौरान एंबुलेंस आ गई। एंबुलेंस को स्कार्ट किया और तीन घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।

सुबह आठ बजे रामगढ़ताल के भागलपुर लहसड़ी निवासी एक शक्स ने डॉयल 112 पर पुलिस को फोन कर सूचना दी की खाना बनाते समय घर में सिलिंडर से आग लग गई हैं। आग में दो महिलाएं व एक व्यक्ति फंसे हैं। सूचना पर तत्काल पीआरवी 0324 के श्याम नंदन सिंह, चालक शिव कुमार तिवारी और होमगार्ड संतोष यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने आग में झुलसे बिंद्रेश शर्मा, उनकी पत्नी उर्मिला शर्मा और रामसुनारी शर्मा को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार उर्मिला सात माह की गर्भवती है। नया गैस सिलिंडर लगाते समय गैस लीक कर गया और आग लग गई थी।

Posted By: Inextlive